फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Discipline is necessary to be successful in life: Sureshpal

जीवन में सफल होने के लिए अनुशासन जरूरी:सुरेशपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:46 AM IST
विज्ञापन
Discipline is necessary to be successful in life: Sureshpal
यमुनानगर। पुरानी सब्जी मंडी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ज्ञान-दान करिअर कार्यक्रम करवाया गया। जिसमें नौवीं से 12वीं कक्षा की छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान जीवन में सफल होने के लिए अनुशासित रहने की सीख दी गई।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुरेशपाल ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए अनुशासन बेहद जरूरी है। विद्यार्थी को आलस्य और अधिक निद्रा का त्याग कर निरंतर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के महापुरुषों ने कठिन मेहनत कर अपने जीवन को सार्थक बनाकर भारत की प्रगति में अहम योगदान दिया है। इस दौरान प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने कहा कि सुरेशपाल ने अनेक उदाहरण देकर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया है। उनके दिए विचारों को विद्यार्थी अपने जीवन में जरूर धारण करेंगे। कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता मोनू त्यागी ने किया। इस दौरान अनुज गर्ग, मिश्रीलाल, भीमसेन, साधना, मोनिका, हारजीत, सीमा, सारिका, शाहनाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed