फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Disabled people narrated their stories... pain spilled out remembering the accidents

Yamuna Nagar News: दिव्यांगजनों ने सुनाई दास्तां...हादसों को याद कर छलका दर्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Disabled people narrated their stories... pain spilled out remembering the accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हादसे में अपना शरीर का अंग खो देने के बाद दोबारा जीवन पटरी पर लौटेगा भी या नहीं। इसी सोच के साथ अभी तक अपना जीवन जी रहे दिव्यांगों के लिए शुक्रवार का दिन उम्मीद की नई किरण लेकर आया।
जब उन्हें कृत्रिम अंग, उपकरण, व्हील चेयर, ट्राइसाइकिल इत्यादि मिले तो चेहरे पर खुशी तो थी, परंतु हादसों में खो चुके अपने अमूल्य अंग को याद कर उनकी आंखों में दर्द भी साफ छलक रहा था। जिस वक्त डीसी पार्थ गुप्ता दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व उपकरण वितरित कर रहे थे।
विज्ञापन

वहीं इन्हें प्राप्त कर दिव्यांग भी उन्हें दुआएं भी दे रहे थे। दरअसल, मौका था रेडक्रॉस भवन में दिव्यांगजन उपकरण वितरण समारोह का। इस समारोह में पीएंडओ अधिकारी एलिम्को अशोक कुमार साहू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाभार्थियों को लगभग 68.29 लाख रुपये की लागत के सहायक यंत्र व उपकरण वितरित किए गए। सरकार की योजना के अंतर्गत एलिम्को द्वारा निर्मित विभिन्न श्रेणी की दिव्यांगता के सहायक यंत्र व उपकरण प्रदान किए गए जिनकी संख्या 697 है।

वितरित किए जाने वाले आधुनिक सहायक उपकरणों में हितग्रहियों के लिए 101 मोटोराइज्ड ट्राईसाइकिल, 64 ट्राईसाइकिल, 48 व्हील चेयर, 16 कमोड व्हील चेयर, 150 कान की मशीन, 118 बैसाखी, 1 विजुअल इम्पेयर्ड किट, 90 छड़ी, 12 एलएस बेल्ट, 14 सिलिकॉन कुशन, 2 ट्राइपॉड, 2 सर्वाइकल कॉलर, 22 नी बे्रस, 1 सीपी चेयर, 2 रोलेटर और 54 कृत्रिम अंग एवं कैलीपर्स शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed