फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Direct roadways bus to Charkhi Dadri

Yamuna Nagar News: चरखी दादरी के लिए चली सीधी रोडवेज बस

Mon, 20 May 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 20 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Direct roadways bus to Charkhi Dadri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के लोगों के लिए रोडवेज से एक अच्छी खबर है। अब यमुनानगर डिपो से चरखी दादरी के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। इसका फिलहाल अस्थाई तौर पर यमुनानगर बसस्टैंड से सुबह साढ़े दस बजे का समय निर्धारित किया गया है, जिसमें यात्रियों की मांग मुताबिक बदलाव किया जा सकता हे।
अभी तक यमुनानगर डिपो से चरखी दादरी के लिए कोई बस नहीं थी, वहीं चरखी दादरी डिपो की यमुनानगर की बस सेवा भी बंद तो कभी बहाल रहती है। रूट सहित बीच पड़ रहे ठहराव वाले स्थानों की यात्रियों की संख्या के मद्देनजर रख रोडवेज अफसरों ने यमुनानगर डिपो की बस को चरखी दादरी के लिए चलाने की योजना बनाई।
विज्ञापन

इसके तहत रूट पर बस चलाने का परमिट मांगा गया। परमिट मिलने पर यमुनानगर से चरखी दादरी के लिए बस चला दी गई है। जिसका यमुनानगर से चरखी दादरी रवानगी का समय सुबह साढ़े दस बजे का रखा गया है। चरखी दादरी के लिए बस चलने से न सिर्फ यमुनानगर से चरखी दादरी आने-जाने वाले यात्रियों का फायदा होगा बल्कि रूट के बीच पड़ने वाले रादौर, लाडवा, करनाल, पानीपत, रोहतक जैसे ठहराव वाले स्थानों से भी यात्रियों को आने-जाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed