फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Direct bus service restored to Delhi

Yamuna Nagar News: दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा बहाल

Sun, 03 Mar 2024 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 03 Mar 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Direct bus service restored to Delhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दिल्ली आईएसबीटी तक यमुनानगर डिपो की सीधी रोडवेज बस सेवा दो हफ्ते बाद बहाल कर दी गई है, जिससे यमुनानगर से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिल गई है। वहीं पंजाब व जम्मू के रूटों पर 21 दिन बाद भी यमुनानगर डिपो की रोडवेज बस सेवा बंद है। इससे दोनों राज्यों में रोडवेज बसों से आने-जाने वाले लोग बस स्टैंड से उल्टे पांव मायूस लौट रहे है। जिन्हें पंजाब व जम्मू आने-जाने में ट्रेन व अन्य साधन का सहारा लेना पड़ रहा है।
किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद से ही हरियाणा रोडवेज सेवा पर असर पड़ने लगा था। इसके चलते 11 फरवरी से यमुनानगर डिपो के पंजाब के अमृतसर, पटियाला व जम्मू के कटरा रूट बंद कर दिए गए थे, जिन्हें अभी तक बहाल नहीं किया गया है। इससे तीनों रूटों पर रोडवेज बसों से आने जाने वाले लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के लिए भी किसान आंदोलन की शुरुआत में हफ्तेभर डिपो की बसें कुंडली बॉर्डर तक फिर वाया सोनीपत नरेला बॉर्डर के रास्ते बसें चलीं। गत दो हफ्ते से दिल्ली के बजाय सोनीपत के बहालगढ़ तक डिपो की बस सेवा रही। इससे बहालगढ़ के आगे दिल्ली आने-जाने में लोगों को ऑटो व मैक्सी कैब का सहारा लेना पड़ा। जबकि अब दिल्ली आईएसबीटी तक यमुनानगर की सीधी बस सेवा बहाल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली रूट पर बसों के समय
एसी- सुबह 5.00, 8.30, 9.50, 11.30, दोपहर 13.25 बजे।
नॉन एसी- सुबह 3.52, 4.20, 5.30, 5.50, 6.00, 6.20, 6.40, 7.00, 7.25, 7.50, 8.15, 9.00, 9.30, 10.30, 11.00, दोपहर 12.40, 14.00, 14.30, 14.50, शाम 15.30, 17.00, 18.30 बजे।

दिल्ली रूट पर सीधी बस सेवा बहाल कर दी गई है। अन्य बंद रूटों भी जल्द शुरू होने की संभावना है। ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं कि रोडवेज यात्रियों को दिक्कत का सामना न करने पड़े। - अशोक कौशिक, जीएम रोडवेज, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed