फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Did public relations for state level demonstration

Yamuna Nagar News: राज्य स्तरीय प्रदर्शन के लिए किया जनसंपर्क

Thu, 15 Aug 2024 05:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 15 Aug 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Did public relations for state level demonstration
साढौरा। कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री निवास पर सर्व कर्मचारी संघ के 18 अगस्त के राज्य स्तरीय प्रदर्शन के लिए संघ की खंड साढौरा की कार्यकारिणी ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इसमें खंड के जनस्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम, मार्केट कमेटी, पैक्स और सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों के बीच पर्चे बांटे। खंड प्रधान पवन शर्मा, विक्रम धीमान, राजेश कुमार, बिजली निगम से सुशील कुमार, मार्केट कमेटी से अश्वनी कुमार, स्वास्थ्य विभाग से मांगे राम, प्रिंस, प्रवीण सैनी ने बताया कि सरकार ने दस वर्षों में कच्चे और पक्के कर्मचारियों के वेतन, भत्तों में कटौती की।
विज्ञापन

खासकर कच्चे कर्मचारियों के वेतन में चार वर्षों से कोइई बढ़ौतरी नहीं हुई। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री की ओर से कच्चे कर्मचारियों को लेकर जॉब सिक्योरिटी बिल की घोषणा की गई है, वह मात्र छलावा है। प्रदेश में इस बिल के आने से एक भी कर्मचारी पक्का नहीं होगा। सरकार ने सदा के लिए कच्चे कर्मचारियों को कच्चा रहने का इंतजाम कर दिया है।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ की मांग है कि कर्मचारियों को नियमित किया जाए। अगर मुख्यमंत्री आवास प्रदर्शन के बाद सरकार कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं का समाधान नहीं करती तो अगली रणनीति के तहत शहर व कस्बों में कर्मचारियों के मोहल्ले में जाकर नुक्कड़ सभाएं की जाएंगी। इनमें सरकार की नीतियों को पोल खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed