फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dialysis facility launched at the District Civil Hospital

Yamuna Nagar News: जिला नागरिक अस्पताल में डायलिसिस सुविधा शुरू

Wed, 08 Jul 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 08 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Dialysis facility launched at the District Civil Hospital
जिला नागरिक अस्पताल में डायलिसिस सेंटर के बाहर बैठे लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला नागरिक अस्पताल में किडनी रोगियों के लिए डायलिसिस सुविधा शुरू कर दी गई है। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आधुनिक डायलिसिस सेंटर स्थापित किया गया है। इससे पहले यह सुविधा उप जिला नागरिक अस्पताल, जगाधरी में संचालित की जा रही थी, लेकिन मरीजों की सुविधा को देखते हुए इसे जिला नागरिक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
अब तक अधिकांश मरीज जांच और उपचार के लिए पहले जिला नागरिक अस्पताल पहुंचते थे। यहां डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें जगाधरी भेजना पड़ता था। इससे मरीजों और उनके परिजनों को अतिरिक्त समय, आर्थिक खर्च और परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार डायलिसिस एक ऐसी चिकित्सीय प्रक्रिया है, जिसमें मशीन के माध्यम से शरीर से विषैले पदार्थ, अतिरिक्त पानी और अपशिष्ट तत्वों को बाहर निकाला जाता है। सामान्य परिस्थितियों में यह कार्य किडनी करती है, लेकिन जब किडनी की कार्यक्षमता काफी कम हो जाती है या वह काम करना बंद कर देती है, तब मरीज को नियमित डायलिसिस की आवश्यकता पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रॉनिक किडनी डिजीज, किडनी फेल होने, अनियंत्रित मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अन्य गंभीर किडनी रोगों से पीड़ित मरीजों को नियमित अंतराल पर डायलिसिस कराना पड़ता है। समय पर डायलिसिस मिलने से मरीज का जीवन सुरक्षित रखने के साथ उसकी स्वास्थ्य स्थिति को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण मदद मिलती है। जिला नागरिक अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के किडनी मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

जिला नागरिक अस्पताल में तीसरी मंजिल पर डायलिसिस सेंटर शुरू कर दिया गया है। पहले यह सेंटर उप जिला अस्पताल जगाधरी में चल रहा था। - डॉ. विपुल गोयल, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed