{"_id":"612953a28ebc3e79bd4a7b65","slug":"dhurv-of-yamunanagar-got-third-place-in-whieght-lifting-yamuna-nagar-news-knl813307190","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय राज्यस्तरीय खेलो हरियाणा प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय राज्यस्तरीय खेलो हरियाणा प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा प्रतियोगिताएं शुक्रवार से तेजली खेल परिसर में शुरू हो गईं। शिक्षा, वन एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन लॉन टेनिस और भारोत्तोलन के कई मुकाबले हुए। इस दौरान 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के मुकाबलों में सोनीपत के आदित्य राठी ने अंबाला के आदित्य ग्रेवाल को 6-2 के अंतर से पराजित किया। वहीं भारत्तोलन में प्रथम दिन पुरुषों के 55 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबलों में रोहतक के मनोज ने 195 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम नूहं के समीर खान ने 173 किलोग्राम भार उठा कर द्वितीय और यमुनानगर के ध्रुव ने 173 किलोग्राम भार उठा कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार भिवानी के ध्रुव ने यमुनानगर के प्रभव सिब्बल को टाईब्रेक में 6-5 व 9-7 से पराजित किया। हिसार के अर्जुन राठी ने चरखी दादरी के हर्ष फौगाट को 6-0 से, पंचकूला के शशांक सिंह ने सिरसा के काव्यांश को 6-0 से, भिवानी के सम चावला ने यमुनानगर के सिद्धार्थ मोहन को 6-1, कुरुक्षेत्र के लक्ष्य ने हिसार के लक्ष्य को 6-1, कैथल के मोहित ने झज्जर के युगम राठी को 6-0, झज्जर के विनित राठी ने पंचकूला के दक्ष को 6-2 और जींद के कर्ण सांधीलय ने रोहतक के आर्यन सिंह को 6-2 से पराजित किया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार की खेल नीति और खिलाड़ियों की मेहनत के बल पर हरियाणा खेल हब के रूप में उभर कर सामने आया है। ओलंपिक खेलों सहित कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक मेडल जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल युवाओं के लिए रोजगार और उज्जवल भविष्य का मार्ग खोलते है बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रखने में भी खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में विशेष तौर पर आमंत्रित ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा के कोच नसीम अहमद का स्वागत भी किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों और युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। स्कूल स्तर पर खेल नर्सरियां स्थापित की जा रही है। इसके अलावा खिलाड़ियों को अच्छे खेल मैदान, आकर्षक इनाम राशि, डाइट की राशि में बढ़ोतरी के साथ अच्छे प्रशिक्षक उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। शिक्षामंत्री ने कहा कि स्कूलों में अध्यापकों की कमी को पूरा करने के लिए प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी विस्तृत चर्चा की गई है।
किसान यूनियन द्वारा किए जा रहे आंदोलन पर शिक्षामंत्री ने कहा कि कोई भी आंदोलन बेहतर आचरण में रहकर किया जाना चाहिए और आंदोलन के नाम पर जनता को परेशान करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान कानून के दायरे मे रहकर बातचीत से या संसद और विधानसभा में अपनी बात रखकर किया जा सकता है। इस अवसर पर एसडीएम सुशील कुमार, मेयर मदन चौहान, खेल विभाग के उपनिदेशक सुरजीत नरवाल, कोच नसीम अहमद, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र पाल गुप्ता, नायब तहसीलदार ओम प्रकाश आदि उपस्थित रहे।