फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dharmpal became the state president of BSP, Sorki was removed

Yamuna Nagar News: धर्मपाल बने बसपा के प्रदेश अध्यक्ष, सोरखी को हटाया

Sun, 09 Jun 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 09 Jun 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Dharmpal became the state president of BSP, Sorki was removed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशियों को मिली करारी हार के बाद अब पार्टी आला कमान एक्शन मोड में है। बसपा ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राजवीर सोरखी और प्रदेश प्रभारी सुमेर जांगड़ा दोनों को ही पदों से हटा दिया है। साथ ही जिले के तिगरा गांव निवासी धर्मपाल को पार्टी का नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शनिवार शाम पार्टी नेताओं ने जगाधरी स्थित जिला कार्यालय में धर्मपाल तिगरा का फूल मालाओं से स्वागत किया। फिर लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया।
बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय कोऑर्डिनेटर एवं हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ के प्रदेश इंचार्ज रणधीर सिंह बेनीवाल ने शनिवार काे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मायावती के आदेशानुसार हरियाणा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सोरखी को तत्काल प्रभाव से हटाकर उनकी जगह धर्मपाल तिगरा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं प्रदेश प्रभारी सुमेर जांगड़ा को भी उनके पद से हटा दिया है। अब वह केवल एक विधानसभा जौलाना को देखने का काम करेंगे।
विज्ञापन

विदित हो कि नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल तिगरा दो दशक से बसपा में हैं। पार्टी में उनका सफर बूथ अध्यक्ष से शुरू हुआ था। फिलहाल वह दो टर्म से जिला परिषद के सदस्य हैं। उनसे पहले उनकी पत्नी रीना रानी जिला परिषद की सदस्य थीं। वह 2010 से 2015 तक जिला परिषद यमुनानगर की चेयरपर्सन रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद धर्मपाल तिगरा 2007 से 2017 तक लगातार 10 साल कोऑपरेटिव बैंक नाहरपुर पैक्स के निदेशक भी रहे हैं। बसपा जिला प्रभारी राजेश कटारिया ने कहा कि धर्मपाल तिगरा जिला परिषद की बैठक के अलावा बाहर भी लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed