Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devutthani Ekadashi falls on the 20th; wedding bells will ring from the 21st until December 12th

Yamuna Nagar News: देवउठनी एकादशी 20 को, 21 से 12 दिसंबर तक बजेगी शहनाई

Tue, 17 Nov 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 17 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Devutthani Ekadashi falls on the 20th; wedding bells will ring from the 21st until December 12th
मीराबाई बाजार में चूड़ियां पसंद करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। चातुर्मास के कारण मांगलिक कार्यों पर लगा विराम 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ समाप्त हो जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने पर चार महीने का चातुर्मास समाप्त हो जाएगा। इसके अगले दिन 21 नवंबर को तुलसी विवाह के साथ मांगलिक कार्यों का शुभारंभ होगा।
पंडित महेश शांडिल्य ने बताया कि देवउठनी एकादशी पर इस बार वज्र योग और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का विशेष संयोग भी बन रहा है। यह संयोग साधना, पूजा-पाठ, मंत्र जाप और दान-पुण्य के लिए विशेष फलदायी माना जाता है। इससे बाजारों में रौनक बढ़ गई है। विक्रम संवत 2083 के कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर को है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दिन सुबह 7:15 बजे तक दशमी तिथि रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि शुरू होकर 21 नवंबर सुबह 6:31 बजे तक रहेगी। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र सुबह 6:56 बजे तक रहेगा। इसके बाद उत्तराभाद्रपद नक्षत्र आरंभ होगा। वज्र योग 21 नवंबर सुबह 4:56 बजे तक रहेगा। इसके बाद सिद्धि योग बनेगा। इस दिन गर, वणिज और विष्टि करण का क्रम रहेगा। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के कारण पंचक भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित रमन वत्स ने बताया कि उत्तराभाद्रपद स्थिर प्रकृति का नक्षत्र है। इसे धैर्य, आध्यात्मिक साधना और दान-पुण्य के लिए अनुकूल माना गया है। वहीं वज्र योग दृढ़ता और शक्ति का प्रतीक है। ऐसे में श्रद्धालु भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ व्रत करेंगे और मंत्र जाप करेंगे। जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करने की भी परंपरा है। उन्होंने बताया कि देवउठनी एकादशी के साथ रुके सभी मांगलिक कार्य किए जाएंगे। इस दौरान भूमि पूजन, गृह प्रवेश, विवाह, मुंडन, यज्ञोपवित सहित अन्य संस्कार होंगे।
देवउठनी एकादशी के अगले दिन तुलसी माता और भगवान शालिग्राम के विवाह की परंपरा निभाई जाएगी। इसके बाद विवाह समारोहों की शुरुआत होगी और घर-परिवारों में मांगलिक कार्यों की रौनक लौटेगी। हालांकि 16 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ खरमास आरंभ हो जाएगा। यह अवधि मकर संक्रांति तक रहेगी। खरमास में विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों पर रोक रहती है।

चातुर्मास में नहीं होते मांगलिक कार्य : शास्त्री
प्राचीन शिव मंदिर भाटली के पुजारी पंडित जितेंद्र शास्त्री ने बताया कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं और इसी के साथ चातुर्मास आरंभ होता है। इस वर्ष चातुर्मास 25 जुलाई से शुरू हुआ था। इन चार महीनों में विवाह, गृह प्रवेश सहित अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने के साथ यह अवधि समाप्त हो जाएगी।
विवाह की तिथियां
21, 24, 25 और 26 नवंबर, 2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12 दिसंबर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed