{"_id":"645bf6dcd9f7d7dd24010435","slug":"devrani-beat-sister-in-law-brother-in-law-and-father-in-law-with-brothers-yamuna-nagar-news-c-18-1-117283-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घर के बंटवारे के विवाद में देवरानी ने भाइयों संग जेठानी, जेठ और ससुर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घर के बंटवारे के विवाद में देवरानी ने भाइयों संग जेठानी, जेठ और ससुर को पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वतीनगर। छप्पर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा कलां में घर के बंटवारे पर हुए विवाद में देवरानी और जेठानी में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस दौरान देवरानी ने ईंट उठाकर जेठानी की आंख के पास मारी। जिससे वह घायल हो गई। बाद में आरोपी देवरानी ने अपने भाइयों को बुलाकर तलवार, रॉड व डंडों से घर में घुसकर जेठानी, उसके पति व ससुर पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने कट्टा दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर महिला समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव खेड़ा कलां निवासी पूजा ऊर्फ सरजीतो ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका घर व जमीन का बंटवारा हो चुका है, लेकिन उसकी देवरानी उनसे झगड़ा करती रहती है। पांच मई को वह बंटवारे में मिली जमीन पर अपना मकान बना रहे थे। इस दौरान उसकी देवरानी रीतू से बहस हो गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपी रीतू रानी ने ईंट उठाकर उसकी बाईं आंख के पास मार दी। इससे वह घायल हो गई। आरोप है कि रात में देवरानी रीतू रानी, अपने भाई सुढैल निवासी दीपक, सन्नी उर्फ राजेश, अमित उर्फ हैप्पी, राजेश वर्मा, मितु, अजय व अन्य के साथ उनके घर में घुस आई। उनके हाथों में तलवार, डंडे, सरिए थे। एक युवक के हाथ में देसी कट्टा था। आरोपियों ने उसे, उसके पति रवि कुमार और ससुर से मारपीट की। इस दौरान उन्होंने उन्हें अवैध हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसकी सूचना उन्होंने डायल 112 पर की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी उन्हें धमकाते हुए फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी महिला रीतू रानी समेत सात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।