फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotion is the source of all happiness: Subodhini

भक्ति सब सुखों की खान : सुबोधिनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Devotion is the source of all happiness: Subodhini
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जठलाना। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से गांव बरसान में सद्भावना संत सम्मेलन कराया गया। इसमें हंस ज्योति मंदिर जगाधरी की प्रभारी महात्मा सुबोधिनी, महात्मा रत्नावली, महात्मा वंदना ने प्रवचनों व भजनों से भक्तों को भाव-विभोर किया। महात्मा सुबोधिनी ने बताया कि भक्ति सब सुखों की खान है, पर बिना सत्संग के प्राणी उस भक्ति को नहीं पा सकता।
भक्ति जिसके हृदय में बसती है, उसको स्वप्न में भी लवलेश मात्र भी दुख नहीं होता। राम भक्ति जो परम प्रकाश है, वह सब के हृदय के अंदर है। सत्संग का प्रभाव ऐसा है कि जिसका फल तत्काल मिलता है। महात्मा वंदना ने भी अपने प्रवचनों व भजनों से भक्तों को मंत्रमुक्त किया।
विज्ञापन

प्रेस सचिव पवन गोयल ने बताया कि छह अप्रैल को समिति पूरे भारत में मातृ दिवस समारोह मना रही है। इस दिन समिति के सभी आश्रमों व सभी शाखों में सत्संग, भंडारे व सामाजिक कार्य किए जाएंगे। छह अप्रैल को माता राजेश्वरी देवी की जयंती है। माता राजेश्वरी देवी सतपाल महाराज की माता जी थी। सत्संग में मुख्य रूप से प्रधान अजब सिंह, नौरती राम, राहुल चौधरी, सुशील कुमार, अमित भारती, मास्टर कृष्ण जी, लालचंद, प्रेमपाल, रमेश, मामचंद्र, सोना, सुनीता, स्नेह लता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed