{"_id":"6984eabdc306a5f5e400ac18","slug":"devotees-will-throng-to-kapalmochan-on-the-8th-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-150959-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आठ को कपालमोचन में उमड़ेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आठ को कपालमोचन में उमड़ेंगे श्रद्धालु
Fri, 06 Feb 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
कपालमोचन में सजाया गया श्री गुरु रविदास जी का मंदिर। संवाद
- फोटो : bilawar news
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। श्री गुरु रविदास जी महाराज का 649वां प्रकाश पर्व गुरु रविदास मंदिर, डेरा बाबा लाल दास कपालमोचन में आठ फरवरी को मनाया जाएगा। इस अवसर पर एक विशाल सत्संग एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें जिलों व आसपास के राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है।
मंदिर के महंत निर्मल दास महारज, प्रबंधक अमरनाथ ज्ञासड़ा और मास्टर रमेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान गुरु रविदास जी के जीवन, उनके उपदेशों और समाज सुधार में उनके योगदान को दर्शाती सुंदर-सुंदर झांकियां लेकर श्रद्धालु कपालमोचन मंदिर में पहुंचेंगे। इस आयोजन में कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके अलावा कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, मेयर सुमन बहमनी, जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका तथा अमर सिंह नंदगढ़ विशिष्ट अतिथि होंगे। सभी अतिथि गुरु रविदास जी के आदर्शों और शिक्षाओं पर अपने विचार साझा करेंगे। श्रद्धालुओं के लिए लंगर भी आयोजित किया जाएगा।