Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees were overwhelmed seeing the meeting of Lord Krishna and Sudama

Yamuna Nagar News: भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा मिलन देख श्रद्धालु भावविभोर

Sun, 05 Jan 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 05 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Devotees were overwhelmed seeing the meeting of Lord Krishna and Sudama
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कैंप स्थित सुरिंद्रा पब्लिक स्कूल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का शनिवार को अंतिम दिन रहा। कथा को शनिवार विश्राम दे दिया गया। वहीं रविवार को कार्यक्रम का समापन हवन व यज्ञ से किया जाएगा। अंतिम दिन आचार्य अरविंद किशोर महाराज ने श्रीकृष्ण व सुदामा मित्रता का प्रसंग सुनाया।
उन्होंने कहा कि भगवान की प्राप्ति का एकमात्र साधन श्रीमद्भागवत कथा है। यदि मनुष्य अपने पाप कर्मों का त्याग कर स्वयं को प्रभु चरण में समर्पण कर दे तो प्रभु स्वयं ही दौड़े आते हैं। सुदामा व श्रीकृष्ण की मित्रता भी इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सुदामा श्रीकृष्ण के बाल सखा थे, लेकिन उन्होंने अपना सर्वस श्रीकृष्ण को अर्पित कर दिया था। भगवान श्रीकृष्ण उनकी भक्ति पर मुग्ध हो चुके थे। इसलिए श्रीकृष्ण सुदामा को तीन मुठ्ठी चावल में तीनों लोक देने लगे थे। परंतु देवी रुकमणि ने तीसरी मुठ्ठी चावल खाने पर उनका हाथ रोक लिया। उन्होंने कहा कि यह प्रभु का अपने भक्त के प्रति समर्पण था। कथा के दौरान भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। वहीं, इस दौरान सुदामा श्रीकृष्ण मिलाप की झांकी दिखाई गई।
विज्ञापन

इसमें सुदामा को श्रीकृष्ण से दरबार में मिलने का वृतांत कलाकारों ने दिखाया। जिसे देखकर सभी भाव विभोर हो गए। कथा का समापन रविवार को हवन व भंडारे के साथ किया जाएगा। जय प्रकाश कांबोज, प्रेम बहल, कार्तिक कांबोज, आदित्य, नमन, पंजाब राम बठला, प्रवीण बठला, उमेश बहल, प्रमोद शर्मा, रोहित शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed