Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees took a pledge to abstain from intoxicants

Yamuna Nagar News: श्रद्धालुओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

Mon, 02 Nov 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 02 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Devotees took a pledge to abstain from intoxicants
​शिव मंदिर भटली में आयोजित महाआरती में उप​स्थित श्रद्धालु। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को प्राचीन शिव मंदिर भटली में मासिक महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नशामुक्ति का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां और गुरुवर के जयकारे लगाए गए। इसके बाद तीन बार शंखनाद किया गया। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप कलेसर ने कहा कि ढोंग, पाखंड और लूट के नाम पर समाज को गुमराह करने वाली संस्थाओं के प्रति लोगों को सचेत करना और सच्चाई से अवगत कराना जरूरी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र मेहता ने बताया कि चार दिसंबर को भोपाल में गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिव बहादुर सिंह ने बताया कि 28 और 29 नवंबर को नारनौल में 24 घंटे का श्री दुर्गा चालीसा अखंड पाठ आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास कांबोज ने राष्ट्ररक्षा, धर्मरक्षा, मानवता की सेवा और भ्रष्टाचार व नशे के विरुद्ध आवाज उठाने का आह्वान किया। संचालन सुभाष चंद्र साढौरा ने किया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष इंदु बाला ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राजेंद्र भटली, दीवान मंधार, जोहरी लाल, बलवंत चमरोड़ी, सत प्रकाश, बीरबल बरेहड़ी, सुभाष सैनी, संजीव हरनौली, मुकेश कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed