Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees have started arriving even before the commencement of the Kapalmochan Mela

Yamuna Nagar News: कपालमोचन मेला शुरू होने से पहले ही आने लगे श्रद्धालु

Tue, 17 Nov 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 17 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Devotees have started arriving even before the commencement of the Kapalmochan Mela
कपालमोचन मेला शुरू होने से पहले पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। ऐतिहासिक कपालमोचन मेले के आयोजन की जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेला 20 से 24 नवंबर तक आयोजित होगा। मेला स्थल पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
मेला प्रशासक एवं एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि उपायुक्त प्रीति के दिशा-निर्देशों के अनुसार विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मेले की तैयारियों में जुटे हैं। कपालमोचन तीर्थ श्राइन बोर्ड की देखरेख में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उपायुक्त स्वयं भी समय-समय पर मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रबंधों का जायजा ले रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा के प्राचीन सिंधुवन क्षेत्र में स्थित इस पवित्र स्थल पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर राज्य स्तरीय मेले का आयोजन होता है। इसमें हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और चंडीगढ़ सहित उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले में विभिन्न धर्मों के श्रद्धालु शामिल होते हैं। कपालमोचन स्थित सभी सरोवरों में पानी भर दिया गया है और उनकी नियमित सफाई करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि मेले में सफाई, चिकित्सा सुविधाओं, अस्थायी शौचालयों, पेयजल, सड़कों की मरम्मत, बिजली, खाद्य सामग्री और दूध की आपूर्ति सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई है। इसके अलावा ईंधन की लकड़ी, बैरिकेडिंग और पुलिस प्रबंधों को लेकर भी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को मेले के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed