फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees disappointed by not giving approval to Jaharveer Goga Madi fair, Yamunanagar

जाहरवीर गोगा माड़ी मेले की मंजूरी न देने से भक्त निराश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Devotees disappointed by not giving approval to Jaharveer Goga Madi fair, Yamunanagar
रादौर स्थित जाहरवीर गोगा माड़ी की मजार। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। कस्बे में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध व ऐतिहासिक जाहरवीर गोगा माड़ी मेले को लेकर प्रशासन ने मंजूरी देने से साफ मना कर दिया है। श्रद्धालु जाहरवीर गोगा माड़ी की मजार पर केवल सामाजिक दूरी का नियम अपनाकर प्रसाद चढ़ा सकेंगे।
मेले के आयोजन को लेकर सोमवार को शहर के पार्षद एसडीएम सुरेंद्रपाल से मिले। एसडीएम ने मामले को लेकर जिला उपायुक्त से बात की। जिला उपायुक्त की ओर से मेले के आयोजन को लेकर मंजूरी नहीं दी गई। एसडीएम सुरेंद्रपाल ने बताया कि मेले के आयोजन को लेकर प्रशासन की ओर से मंजूरी नहीं मिल पाई है। लोग केवल सामाजिक दूरी का पालन कर प्रसाद चढ़ा सकते हैं। प्रशासन द्वारा मेले के आयोजन को लेकर मंजूरी न दिए जाने से क्षेत्र के लोगों में निराशा छा गई है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से राजनीतिक पार्टियों को जलसे व रैलियां आयोजित करने की अनुमति दी जा रही है। मेले को लेकर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है, जिससे लोगों की आस्था को भारी ठेस पहुंची है। मेले के आयोजन से भारी संख्या में दुकानदार जुड़े हुए थे। जिनकी रोजी रोटी मेलों के आयोजन से चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैसले पर दोबारा गौर करे प्रशासन : डॉ. सैनी
मेले की मंजूरी न देने पर हलका रादौर विधायक डॉ. बीएल सैनी ने भी विरोध किया है। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन का यह गलत फैसला है। एक राजनीतिक दल को बड़ी रैली आयोजित करने के लिए मंजूरी दी जा रही है। लेकिन मेले के आयोजन को मंजूरी नहीं दी जा रही। मेले से हजारों लाखों लोगों की आस्था जुड़ी है। क्षेत्र में काफी समय से महामारी का कोई मामला भी सामने नहीं आया है। वहीं क्षेत्र में अधिकतर लोगों को कोरोना के टीके भी लग चुके हैं। प्रशासन को अपने फैसले पर दोबारा गौर करना चाहिए और मेले के आयोजन को मंजूरी देनी चाहिए।
समाजसेवी मुकेश ने कहा कि जाहरवीर गोगा माड़ी मेले का आयोजन की मंजूरी न मिलने पर लोगों में भारी निराशा है। प्रशासन को मेले के आयोजन की अनुमति देनी चाहिए थी।
मनीष ने कहा कि प्रशासन ने कुरुक्षेत्र में आयोजित मेले को तो मंजूरी दे दी थी, जिसमें लाखों की संख्या में लोग पहुंचे थे। रादौर मेले को भी मंजूूरी देनी चाहिए थी।
अनिल ने कहा कि प्रशासन राजनीतिक पार्टियों को तो रैली करने की अनुमति दे रहा है। लोगों की आस्था का प्रतीक मेेले को मंजूरी नहीं दी गई। ये लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ है।

सतीश सैनी ने कहा कि प्रशासन जब राजनीतिक पार्टियों को मंजूूूरी दे सकता है तो उसे मेले की मंजूरी देनी चाहिए। प्रशासन को कोविड के नियमों व समय निर्धारण के साथ मंजूरी अवश्य देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed