फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees did shopping in the fair of Shri Bala Sundari Mata

Yamuna Nagar News: श्री बाला सुंदरी माता के मेले में श्रद्धालुओं ने की खरीदारी

Thu, 02 Apr 2026 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 Apr 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Devotees did shopping in the fair of Shri Bala Sundari Mata
गांव सारन में आयोजित मेले में माथा टेकने के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। संवाद
सरस्वतीनगर। जिले के सारन गांव में चैत्र नवरात्र के उपरांत बुधवार को चौदस के अवसर पर महामाया श्री बाला सुंदरी माता का भव्य मेला आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र ही नहीं बल्कि दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे और माथा टेककर अपनी मनोकामनाएं मांगीं। पूरे मेला परिसर में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में सुबह चार बजे से ही भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।------
विज्ञापन

मेले में लगी विभिन्न प्रकार की दुकानों ने आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। खिलौने, मिठाइयां, चूड़ियां और घरेलू सामान की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। बच्चों के लिए लगाए गए तीन से चार प्रकार के झूलों ने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया। छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक झूलों का आनंद लेते नजर आए और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना रहा। इसके अलावा मेले में श्रद्धालुओं के लिए भंडारों की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। यहां कढ़ी-चावल के साथ केले, पानी, नींबू पानी और विभिन्न प्रकार के जूस का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों के इस सेवा भाव की सराहना की।
विज्ञापन

मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आया। मेला परिसर में थाना छप्पर पुलिस की ओर से कर्मचारियों की तैनाती की गई थी, जो लगातार निगरानी बनाए हुए थे। इससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण में मेले का आनंद लेने का अवसर मिला। यह मेला आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर सामने आया, जिसमें हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संवाद

गांव सारन में आयोजित मेले में माथा टेकने के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। संवाद

गांव सारन में आयोजित मेले में माथा टेकने के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। संवाद

गांव सारन में आयोजित मेले में माथा टेकने के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। संवाद

गांव सारन में आयोजित मेले में माथा टेकने के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed