फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees and shopkeepers were taught the lesson of cleanliness.

Yamuna Nagar News: श्रद्धालुओं व दुकानदारों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

Tue, 28 Oct 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Devotees and shopkeepers were taught the lesson of cleanliness.
दुकानदार व लोगों को जागरूक करती निगम की टीम। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। छठ महापर्व को कचरा मुक्त व पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए नगर निगम की टीम ने सोमवार को पश्चिमी यमुना नहर किनारे आए श्रद्धालुओं व दुकानदारों को जागरूक किया। साथ ही स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।
सीएसआई विनोद बेनीवाल के नेतृत्व में निगम की टीम ने पश्चिमी यमुना नहर किनारे स्टॉल लगाकर दुकानदारों व श्रद्धालुओं को पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने, वेस्ट सामान से बेस्ट बनाने और खुले में गंदगी न डालने के लिए जागरूक किया। वहीं अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने पश्चिमी यमुना नहर के पुराना हमीदा घाट, बाड़ी माजरा व अन्य स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नगर निगम सीएसआई विनोद बेनीवाल, एसआई सुशील कुमार, एसआई बिट्टू, एसआई प्रदीप दहिया, पूजा अग्रवाल व अन्य की टीम ने चिट्टा मंदिर घाट, आजाद नगर, यमुना गली, बाड़ी माजरा पुल समेत विभिन्न स्थानों पर छठ महापर्व में पहुंचे दुकानदारों, श्रद्धालुओं को प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं व दुकानदारों को कपड़े के थैले का इस्तेमाल करने का आह्वान किया। निगम की टीम ने लोगों को पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने, खुले में कचरा न डालने, निगम के वाहनों में ही कचरा डालने के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा घर से निकलने वाले पुराने सामान को खुले में न फेंक कर ट्रिपल आर (रिसाइकल, रीयूज व रिड्यूस) केंद्र पर देने के लिए समझाया गया।

लोगों बताया गया कि सरकार नेवन टाइम यूज प्लास्टिक पर बैन लगाया है। इस पर रोक लगाने के लिए नगर निगम पूरी तरह तैयार है। वन टाइम यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल, बेचने व सप्लाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निगम द्वारा जहां चालान किया जाएगा, वहीं सिंगल टाइम यूज प्लास्टिक को जब्त किया जाएगा। दुकानदार व शहरवासी डिस्पोजल का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed