{"_id":"6a21d2196a616ae40f02b533","slug":"development-works-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-157222-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 67.52 लाख से तीन वार्डों में होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 67.52 लाख से तीन वार्डों में होंगे विकास कार्य
Fri, 05 Jun 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
विकास कार्याें का शिलान्यास करती मेयर सुमन बहमनी व अन्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम ने शहर में विकास कार्यों को गति देते हुए वीरवार को वार्ड नंबर 20, 21 और 22 में करीब 67.52 लाख रुपये की लागत से विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया। मेयर सुमन बहमनी और विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
इस दौरान वार्ड नंबर 21 की शिवपुरी-बी कॉलोनी में 22.98 लाख रुपये की लागत से गली निर्माण और स्टॉर्म वाटर ड्रेन बनाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके बाद वार्ड नंबर 20 की मॉर्डन कॉलोनी में 10.93 लाख रुपये की लागत से गली निर्माण तथा जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाने के कार्य की शुरुआत करवाई गई।
क्षेत्र के लोगों ने लंबे समय से इन विकास कार्यों की मांग की थी, जिसके पूरा होने पर उन्होंने खुशी जाहिर की। इसके उपरांत वार्ड नंबर 22 में 33.61 लाख रुपये की लागत से विभिन्न गलियों और नालियों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से जलभराव की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि नगर निगम और प्रदेश सरकार शहर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रत्येक वार्ड की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों का समान विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।