{"_id":"6952dc30b75a3f084b06f8b5","slug":"development-work-worth-rs-129-crore-will-be-carried-out-in-the-city-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-149038-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शहर में 1.29 करोड़ रुपये से होंगे विकास के काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शहर में 1.29 करोड़ रुपये से होंगे विकास के काम
Tue, 30 Dec 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
शिलान्यास से पूर्व पूजन करते विधायक व मेयर। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर में जल्द ही एक करोड़ 29 लाख 77 हजार रुपये से विकास कार्य होंगे। इन रुपयों से वार्डों में गलियों, सड़कों, पानी निकासी के लिए नालों व आयोजनों के लिए धर्मशाला का निर्माण होगा। सोमवार को मेयर सुमन बहमनी ने पूर्व मंत्री कंवरपाल व विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के साथ विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
मेयर बहमनी, पूर्व मंत्री कंवरपाल व पार्षद प्रियांक शर्मा के साथ जगाधरी के सेक्टर 18 में 24.85 लाख रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न गलियों व नालियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें और सुव्यवस्थित नालियां किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को जलभराव व आवागमन की समस्याओं से राहत मिलेगी।
इससे पूर्व मेयर ने विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व पार्षद संतोष रानी के साथ वार्ड-11 की गधौली कॉलोनी में 14.72 लाख रुपये की लागत से वाल्मीकि धर्मशाला तथा गधौली कॉलोनी में ही 26.51 लाख रुपये से विभिन्न गलियों व नालियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। धर्मशाला के निर्माण से सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के लिए उचित स्थान उपलब्ध होगा, वहीं गली-नाली निर्माण से कॉलोनी की साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा।
विज्ञापन
इसके बाद विधायक व पार्षद विभोर पाहुजा के साथ वार्ड-8 के मॉडल टाउन में सरकारी स्कूल से मकान नंबर 454 तक 15.48 लाख रुपये की लागत से सड़क व गली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस सड़क के बनने से स्कूली बच्चों सहित स्थानीय लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। वहीं, वार्ड-10 की पार्षद किरण यादव के साथ अग्रसेन चौक (रेलवे स्टेशन चौक) से पश्चिमी यमुना नहर तक 48.21 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क व नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
विधायक ने कहा कि आने वाले समय में भी जनहित को प्राथमिकता देते हुए और अधिक विकास योजनाएं लागू की जाएंगी। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी योजनाएं तय समय सीमा में पूरी कराई जाएंगी। मौके पर पूर्व मेयर मदन चौहान, मंडल अध्यक्ष अमन सग्गड़, मंडल अध्यक्ष मनोज धीमान, पवन प्रताप यादव, संदीप बजाज, अजय वर्मा मौजूद रहें।