फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Development work will be done in Butar Vihar Colony with 19.78 lakhs

Yamuna Nagar News: बूटर विहार कॉलोनी में 19.78 लाख से होंगे विकास कार्य

Wed, 17 Sep 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 17 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Butar Vihar Colony with 19.78 lakhs
विकास कार्यों का शुभारंभ करतीं मेयर सुमन बहमनी व अन्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड नंबर 21 के बूटर विहार में 19.78 लाख रुपये के विकास कार्य होंगे। इनमें क्षेत्र की विभिन्न गलियों व नालियों का निर्माण किया जाएगा। इन विकास कार्यों का मंगलवार को मेयर सुमन बहमनी और भाजपा नेता नेपाल राणा ने पार्षद मनजीत कौर की मौजूदगी में शुभारंभ किया।
उन्होंने संबंधित निगम अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि नगर निगम की ओर से हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। विकास कार्यों के लिए राशि की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में बिना भेदभाव के कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन

यह सरकार पूरी तरह जनता की सरकार है और जनता की सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की अलख हम सबको जगानी होगी। जब तक प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले का नागरिक आगे आएगा, तभी शहर स्वच्छ और सुंदर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम का यही प्रयास है कि यमुनानगर हरियाणा का नंबर-वन शहर बने। इसके लिए सरकार द्वारा 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा शुरू किया जा रहा है। 25 सितंबर को शहर के हर वार्ड, हर कॉलोनी, मोहल्ले में एक दिन, एक घंटे, एक साथ सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed