फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Development work will be done in 10 wards with Rs 3.70 crore, streets and drains will be built

Yamuna Nagar News: 10 वार्डाें में 3.70 करोड़ से होंगे विकास कार्य, बनेंगी गलियां और नालियां

Thu, 28 Aug 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 28 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in 10 wards with Rs 3.70 crore, streets and drains will be built
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की ओर से 10 वार्डाें में करीब 3.70 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराएं जाएंगे। विकास कार्य होने से ससौली रोड, तिलक नगर, कैंप व प्रोफेसर कॉलोनी में होने वाले जलभराव से निजात मिलेगी।
क्योंकि यहां नगर निगम की ओर से पानी निकासी के लिए पाइप लाइन डालने व नालों का निर्माण करने के कार्य किए जाएंगे। इनके अलावा विभिन्न वार्डाें में गलियों व नालियों का निर्माण किया जाएगा। स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बेहतर होगी। विकास कार्याें के लिए नगर निगम की ओर से टेंडर जारी किए गए है।
विज्ञापन

टेंडर अलॉट होते ही निर्माण शुरू होगा। 30.20 लाख की लागत से वार्ड 17 के कैंप के आदर्श नगर व शिव नगर में नदीम हेयर सैलून से मस्जिद से होते हुए रेलवे अंडरपास तक आरसीसी नाले का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 20 के ससौली रोड पर जलभराव की समस्या से भी जल्द निजात मिलेगी। ससौली रोड पर परशुराम चौक से भारत गैस एजेंसी तक पानी की निकासी के लिए 44.45 लाख की लागत से 600 एमएम व्यास के पाइप लाइन डाली जाएगी। वार्ड 20 के तिलक नगर में पानी निकासी के लिए 4.52 लाख से नम्रता एंटरप्राइजेज से शिव मंदिर होते हुए मंगत राम के घर तक पाइप लाइन डलेगा।
वार्ड 21 के कांसापुर में 30.71 लाख से लक्ष्मी ऑटो रिपेयर की दुकान से त्यागी एंड संस की दुकान तक और गुरमीत के घर से कश्यप निवास तक गलियों और नालियों का निर्माण किया जाएगा।
31.77 लाख से वार्ड 22 के गोविंदपुरी में राजकीय उच्च विद्यालय से नवदुर्गा डेयरी तक गली व नाली का निर्माण और मनु शर्मा के मकान से बलबीर सैनी के घर तक पानी निकासी के लिए पाइप लाइन डाला जाएगा।
22.48 लाख रुपये से वार्ड 22 में कल्याण प्रॉपर्टी वाली गली, बाबू राम वाली गली और लक्ष्मण वाली गली व नालियों का निर्माण किया जाएगा। वार्ड 22 के संजय विहार में 24.27 लाख से परमाल के घर से सुभाष कांबोज के घर तक गली का निर्माण व पानी निकासी के लिए पाइप लाइन डलेगा।

8.88 लाख रुपये से वार्ड 17 के लक्ष्मी नगर एक्सटेंशन में बाबा बालक नाथ मंदिर से साधू राम के घर तक गली व नाली का निर्माण किया जाएगा। 29.20 लाख से वार्ड 21 में अशोक कुमार के घर से मदन लाल के घर तक व काली माता मंदिर से शिव कुमार के घर तक और राजकुमार वाली गली तक गलियों व नालियों का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed