फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Development of seven wards will be done with Rs 3.70 crore, water drainage will improve and condition of streets

3.70 करोड़ रुपये से होगा सात वार्डों का विकास, सुधरेगी पानी निकासी व गलियों की हालत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Development of seven wards will be done with Rs 3.70 crore, water drainage will improve and condition of streets
Development of seven wards will be done with Rs 3.70 crore, water drainage will improve and condition of streets - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। नगर निगम की ओर से सभी वार्डों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। जहां शहर की सड़कों का नवीनीकरण, नियमित हुई 69 कॉलोनियों का विकास, स्ट्रॉम वॉटर ड्रेन व अन्य विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। वहीं, अब निगम के सात वार्डों में 3.70 करोड़ रुपये से अनेक विकास कार्य होंगे। इनमें जहां वार्डों में बरसाती पानी की निकासी के लिए स्ट्रॉर्म वाटर ड्रेनों का निर्माण किया जाएगा, वहीं, पक्की गलियों के साथ साथ अंडरग्राउंड नालियों भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

यह जानकारी नगर निगम मेयर मदन चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि इन विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार करवाकर टेंडर लगा दिए गए हैं। टेंडर अलॉट होते इन विकास कार्यों का निर्माण शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

13.06 लाख से होगा बुड़िया पार्क का विकास, 76.54 लाख से बनेगी गलियां व नालियां
मेयर मदन चौहान ने बताया कि नगर निगम के वार्ड नंबर दो की वासुदेव कॉलोनी में 28.04 लाख रुपये की लागत से गली व अंडरग्राउंड नाली का निर्माण किया जाएगा। वार्ड-3 की मुखर्जी पार्क कॉलोनी में माता मंदिर वाली गली में चरण सिंह के घर से केहू के घर तक 27.26 लाख से आरसीसी नाले का निर्माण करवाया जाएगा। वार्ड नंबर चार के बुड़िया स्थित पार्क का 13.06 लाख से विकास करवाया जाएगा। वहीं, वार्ड नंबर छह की दुर्गा गार्डन कॉलोनी में 16.27 लाख रुपये की लागत से विजय गिफ्ट गैलरी वाली गली व अंडरग्राउंड नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह, वार्ड नंबर पांच की कल्याण नगर कॉलोनी में विशाल के घर से संजीव के घर तक 4.97 लाख से गली व अंडरग्राउंड नाली बनवाई जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब आजाद नगर में नहीं जमा होगा पानी, निकासी पर खर्च होंगे 2.29 करोड़ रुपये
मेयर मदन चौहान ने बताया कि नगर निगम के वार्ड नंबर 10 के आजाद नगर में अब बारिश होने के बाद जलभराव की समस्या नहीं रहेगी। इसके समाधान के लिए लगभग 2.79 करोड़ रुपये की लागत से स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनों व अंडरग्राउंड नालों का निर्माण किया जाएगा। आजाद नगर की गली नंबर-14 में 48.83 लाख की लागत से स्टॉर्म वाटर एनपी-3 पाइप लाइन, 55.01 लाख से चिट्टा मंदिर रोड से शांति कॉलोनी गली समीप यमुना नहर की पटरी तक एनपी-3 वाटर पाइप लाइन, आजाद नगर गली नंबर-एक व दो में 55.01 लाख से स्टॉर्म वाटर ड्रेन, 62.41 लाख से आजाद नगर गली नंबर तीन, चार व पांच में स्टॉर्म वाटर पाइप लाइन, चौधरी कॉलोनी में गली नंबर-जीरो बी व बीआर ट्रेडर से रजत लांबा के घर तक 30.57 लाख से स्टॉर्म वाटर एनपी पाइप लाइन, दशमेश कॉलोनी में कालड़ा बिल्डिंग से यमुना नहर पटरी तक 30.57 लाख से अंडरग्राउंड पाइप लाइन का निर्माण करवाया जाएगा।

बिना भेदभाव सभी वार्डों में करवाए जा रहे काम
मेयर मदन चौहान ने कहा कि नगर निगम के सभी 22 वार्डों में बिना भेदभाव विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं देना हमारा प्रयास है। करोड़ों रुपये के विकास कार्य शहर में करवाएं जा रहे हैं। करोड़ों रुपये के विकास कार्य अभी होने है, जिनके एस्टीमेट तैयार किए जा रहे है। हाल ही में सात वार्डों में करीब 3.70 करोड़ के विकास कार्यों के टेंडर लगाए गए है। टेंडर अलॉट होते ही काम शुरू करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed