फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Development of 17 crores will be done in regularized illegal colonies, Yamunanagar

नियमित हुईं अवैध कॉलोनियों में 17 करोड़ से होगा विकास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Development of 17 crores will be done in regularized illegal colonies, Yamunanagar
नियमित हुई अवैध कॉलोनी की कच्ची गली। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
निरंजन कुमार राणा
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम ने हाल ही में नियमित हुई अवैध कॉलोनियों में विकास कार्य करवाने का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। अवैध कॉलोनियों की समस्याओं को दूर करने के लिए 17 करोड़ रुपये से पक्की गलियां, नालियां, सीवरेज, बरसाती पानी की निकासी अन्य विकास कार्य किए जाएंगे।
नगर निगम क्षेत्र की 69 अवैध कॉलोनियां को सरकार ने हाल ही में नियमित किया था। नियमित होने के साथ ही इन कॉलोनियों में नगर निगम की ओर से विकास के द्वार खोल दिए गए। वार्ड नंबर 11 की शांति कॉलोनी में 1.78 करोड़ रुपये की लागत से स्ट्रॉम वाटर लाइन, इंटरलॉकिंग टाइलों वाली गलियों व नालियों का निर्माण किया जाएगा। इसी वार्ड की गधौली कॉलोनी, मायापुरी, तेजली, लाल विहार और सुंदर विहार कॉलोनी में 1.88 करोड़ रुपये से इंटरलॉकिंग टाइलों वाली गलियों व नालियों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही बरसाती पानी की निकासी के लिए स्ट्रॉम वाटर लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 12 की शारदा कॉलोनी, गधौली माजरी, कैलाश नगर, पांसरा आउटसाइट, शंभू कॉलोनी, ताजकपुर आउटसाइड, कामी माजरा, रूप नगर, तीर्थ नगर व अन्य कॉलोनियों के विकास पर 3.74 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां इंटरलॉकिंग टाइलों वाली गलियों, नालियों का निर्माण कराने के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। साथ ही बरसाती पानी की निकासी के लिए पांसरा में 1.48 लाख की लागत से पंपिंग स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर 19 की रामनगर व गोविंद विहार कॉलोनी में एक करोड़ 20 लाख की लागत से पक्की गलियों व नालियों का निर्माण किया जाएगा। वार्ड 21 की कॉलोनियों में 2.49 लाख रुपये से विकास कार्य करवाए जाएंगे। यहां जहां पक्की गलियों, सड़कों व नालियों का निर्माण किया जाएगा। वहीं, बरसाती पानी की निकासी के प्रबंध किए जाएंगे।
नगर निगम की ओर से वार्ड नंबर 22 में नियमित हुई कॉलोनियों के विकास पर चार करोड़ 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन रुपयों से जहां सभी कॉलोनियों में पक्की गलियां व सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। वहीं, पानी की निकासी के लिए नालों व नालियों का निर्माण किया जाएगा। निगम की ओर से इन कार्यों के 2.39 करोड़ व 2.21 करोड़ रुपये के दो एस्टीमेट तैयार किए गए हैं।

हाल ही नियमित हुई 69 कॉलोनियों में विकास कार्यों की योजना बना ली गई है। इन कॉलोनियों में लगभग 17 करोड़ रुपये के विकास कार्य करने की स्वीकृति दी गई है। एस्टीमेट तैयार किए जा चुके हैं। जल्द ही टेंडर अलॉट कर निर्माण कार्य शुरू करवाएं जाएंगे। - मदन चौहान, मेयर यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed