फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pooja wins first place in the poster-making competition

Yamuna Nagar News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पूजा प्रथम

Sun, 30 Aug 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 30 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pooja wins first place in the poster-making competition
प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागियों के साथ शिक्षक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम मनाया गया। कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से छात्राओं के लिए विभिन्न खेल व जागरूकता गतिविधियां करवाई गईं। छात्राओं ने फेंसिंग, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, शतरंज और कैरम प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन व मेजर ध्यानचंद के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी करवाई गई। विभिन्न खेल गतिविधियों में टीम डी ने प्रथम, टीम ए ने द्वितीय और टीम बी ने तृतीय स्थान हासिल किया। फेंसिंग में भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पूजा ने प्रथम, महक ने द्वितीय और शालिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, अध्यापिकाओं ने टेबल टेनिस, कैरम और शतरंज में भाग लेकर छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान कॉलेज की पूर्व छात्रा महक को सम्मानित किया गया। महक राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी होने के साथ हॉकी खेल नर्सरी में प्रशिक्षक के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्होंने छात्राओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और इन्हें जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम वर्ष की छात्रा मनीषा ने मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कॉलेज निदेशिका डॉ. वरिंद्र गांधी ने विजेताओं को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्या डॉ. सुखविंद्र कौर ने कहा कि खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed