{"_id":"68190a69e389ca6b2609787a","slug":"details-of-students-sought-from-schools-for-transport-facility-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-137251-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: परिवहन सुविधा के लिए विद्यालयों से मांगा विद्यार्थियों का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: परिवहन सुविधा के लिए विद्यालयों से मांगा विद्यार्थियों का ब्योरा
Tue, 06 May 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 06 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। राजकीय स्कूलों में एक किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर आने वाले विद्यार्थियों को जल्द राहत मिल सकती है। ऐसे विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से परिवहन सुविधा देने की तैयारी है। इसके लिए निदेशालय से जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को पत्र जारी कर एमआईएस पोर्टल पर ब्योरा मांग लिया गया है।
गत वर्ष पायलट प्रोजेक्ट के रूप में छछरौली खंड में योजना पर काम शुरू किया गया था। इसी तरह जिले के सभी खंडों को योजना में कवर करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रयास शुरू हो गए हैं। अभी भी छछरौली सहित अन्य खंडों में राजकीय स्कूलों में काफी विद्यार्थी कई किलोमीटर दूरी तय कर आते-जाते हैं। इनमें कईयों को घर से स्कूल के रूट पर रोडवेज बस भी नहीं मिल पाती।
ऐसे में विद्यार्थियों को ऑटो, रिक्शा या निजी वाहनों से स्कूल आना जाना पड़ रहा है। ज्यादा परेशानी छात्राओं को होती है। इस दिक्कत के चलते छात्राओं सहित अन्य विद्यार्थी स्कूल छोड़ने पर मजबूर न हों, इसलिए सभी राजकीय स्कूलों से विद्यार्थियों को परिवहन सुविधा देने की योजना बन रही है।
विज्ञापन
इसे लागू करने के लिए स्कूलों से ऐसे विद्यार्थियों का एमआईएस पोर्टल पर ब्योरा मांग लिया गया है, जो एक किमी. दूरी तर कर स्कूल आ-जा रहे हैं। ऐसे विद्यार्थियों के नाम, स्कूल व रूट मैप का डाटा स्कूलों को देना है, जिससे स्कूलों को परिवहन सुविधा के लिए खर्च राशि दी जा सके। शिक्षक व अभिभावक उम्मीद लगा रहे हैं कि चालू सत्र के बीच विद्यार्थियों को परिवहन सुविधा मिल सकती है।