{"_id":"6a173bc0a1936a38610ed0b4","slug":"despite-the-cleaning-of-drains-water-is-not-being-drained-anger-among-the-people-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-156817-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नालों की सफाई के बावजूद नहीं हो रही पानी निकासी, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नालों की सफाई के बावजूद नहीं हो रही पानी निकासी, लोगों में रोष
Thu, 28 May 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 28 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
रादौर के कॉलेज रोड पर गंदगी से अटा नाला। पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। मानसून सीजन को देखते हुए नगर पालिका की ओर से शहर में नालों की सफाई का कार्य कराया जा रहा है लेकिन सफाई के बावजूद नालों से पानी की निकासी नहीं होने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से बरसात के दिनों में जलभराव की आशंका सताने लगी है। लोगों का आरोप है कि सफाई कार्य केवल खानापूर्ति बनकर रह गया है।
जसविंदर, सोनू, प्रवीण, राजेश, प्रदीप और सुखदेव ने बताया कि नगर पालिका ने नालों की सफाई के लिए ठेके पर कर्मचारियों को लगाया हुआ है। कर्मचारी नालों की सफाई तो करते हैं लेकिन गंदगी पूरी तरह बाहर नहीं निकाली जाती, जिससे पानी की निकासी बाधित रहती है। छिंबी मोहल्ला समेत कई क्षेत्रों में सफाई के नाम पर केवल फोटो खिंचवाए जा रहे हैं। नालों में जमा गाद और कचरे के कारण बदबू फैल रही है व मच्छरों की संख्या भी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि बरसात शुरू होने पर हालात और खराब हो सकते हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की कि नगरपालिका अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य की जांच करें और ठेकेदारों को प्रभावी ढंग से सफाई कराने के निर्देश दें। वहीं सफाई निरीक्षक सुमित बैंस ने बताया कि नालों व नालियों की सफाई का कार्य ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है और जल्द ही शहर के सभी नालों की सफाई पूरी कर दी जाएगी।