फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Deputy Director of NCD inspected the hospital

एनसीडी की उप निदेशक ने किया अस्पताल का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Deputy Director of NCD inspected the hospital
सरकार की ओर से गैर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए एनसीडी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में एनसीडी विभाग का संचालन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। वीरवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय से एनसीडी विभाग की उप महा निदेशक डॉ. रेखा सिंह व चिकित्सा अधिकारी डॉ. काजल ने एनसीडी विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. रेखा सिंह ने जिले में प्रदान की जा रही कीमो थैरेपी व अन्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां जल्द ही स्ट्रॉक केयर सेंटर शुरू करने ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्ट्रॉक केयर के लिए चिकित्सा अधिकारी व कर्मचारियों का प्रशिक्षण किया गया है। इससे संबंधित सभी दवाएं व टीके सरकार की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे। जिले अपनी आवश्यकता अनुसार मुख्यालय से यह प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान सिविल सर्जन विजय दहिया ने बताया कि डॉ. रेखा सिंह व टीम ने जिला नागरिक अस्पताल, सीएससी सरस्वती नगर व सीएचसी बिलासपुर का दौरा कर एनसीडी सेवओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल तथा उप-जिला नागरिक अस्पताल जगाधरी में चिकित्सा अधिकारी तथा कर्मचारी स्ट्रॉक केयर उपचार के लिए प्रशिक्षित हैं। सीएचसी स्तर पर एनसीडी कार्यक्रम के तहत क्लीनिक व फीजियोथैरेपी की सुविधा प्रदान की जा रही है ।तथा यदि कोई व्यक्ति गैर संचारी रोगों से ग्रस्त पाया जाता है तो ऐसे मरीजों का प्रारंभिक उपचार जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर में भेजा जाता है ताकि मरीज का समय पर पूर्ण उपचार किया जाए।
विज्ञापन

वहीं उप-सिविल सर्जन (एनसीडी) डॉ. पूनम चौधरी ने बताया कि डॉ. रेखा सिंह ने एनसीडी क्लीनिक का दौरा कर जरूरी दिशानिर्देश दिए हैं। डॉ. पूनम ने बताया कि जिले में जनसंख्या आधारित स्क्रीनिग की जा रही है ताकि गैर संचारी रोगों से ग्रस्त लोगों की पहचान की जा सके। इसके तहत अभी तक 6 लाख 95 हजार 377 लोगों की जांच कर पंजीकृत किए जा चुके हैं। इनमें से लगभग 50 हजार मरीज गंभीर रोगों से ग्रस्त पाएगए, जिनका उपचार किया जा रहा है। इस दौरान प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, डॉ. नीतिन गुप्ता, डॉ. आशुतोष, पेथोलोजिस्ट डॉ. पूनम, डॉ. चारू कालरा, डॉ. नीशा गुरावा, डॉ. गुनजीत, डॉ. सचिन, डॉ. नेहा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed