फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Department became alert to save animals from heatwave

Yamuna Nagar News: पशुओं को हीटवेव से बचाने के लिए विभाग हुआ सतर्क

Thu, 02 May 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 May 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Department became alert to save animals from heatwave
यमुनानगर। बढ़ती गर्मी को देखते हुए पशुपालन विभाग भी जिले के करीब नौ लाख पशुओं के स्वास्थ्य के लिए सतर्क हो गया है। पशुधन को हीटवेव से बचाने के लिए विभाग की तरफ से गाइडलाइन जारी कर दी गई है। कर्मचारियों को फील्ड में उतार दिया गया है, जिन लोगों व किसानों ने पशुओं को रखा हुआ है उन्हें शिविर के माध्यम से जागरूक किया जाने लगा है।
विज्ञापन

हालांकि अभी तक जिले में हीटवेव से पशुओं को कोई हानि नहीं पहुंची, किंतु विभाग ने हीटवेव से कैसे पशुओं को बचाकर रखना है इसको लेकर गंभीर है। विभाग के अनुसार महेंद्रगढ़, भिवानी, नारनौल व रेवाड़ी जैसे जिलों में तापमान अधिक रहता है इसलिए वहां हीटवेव की संभावना अधिक बनी रहती है।
विज्ञापन

45 डिग्री से ऊपर घोषित होता होता है हीटवेव
पशुपालन विभाग के अधिकारी डॉ. सतबीर सिंह बताते हैं जिले में नौ लाख 29 हजार गाय, भैंस व अन्य पशु हैं। इनमें एक लाख पांच हजार गाय, एक लाख 24 हजार भैंस, 18 हजार भेड़, छह हजार बकरी, चार हजार सुअर और बाकी अन्य है। लेकिन दो परिस्थितियों में हीटवेव घोषित किया जाता है पहला जब 45 डिग्री से ऊपर तापमान हो और दूसरा तीन दिन तक यदि 40 डिग्री तापमान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हीटवेव को लेकर विभाग की तरफ से गाइडलाइन मिलने के अनुसार काम किया जा रहा है। पशुपालकों को पशुओं को छायादार वृक्षों के नीचे रखें, 45 डिग्री से अधिक तापमान होने पर पशुओं के आवास गृह की खिड़की, दरवाजों पर गीले पर्दे से बचाव करें। दुधारू पशुओं के लिए कूलर की व्यवस्था भी की जा सकती है। पशुओं के लिए दिन में 4-5 बार स्वच्छ एवं ठंडे जल की व्यवस्था करे। पानी की समुचित व्यवस्था होने पर पशुओं को स्नान भी करवाया जा सकता है। पशुओं के आहार में पौष्टिकता वाला भोजन सम्मिलित करें एवं दिन में दो बार गुड एवं नमक के पानी का घोल अवश्य पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed