{"_id":"6a8df06eea50383dbf072f3f","slug":"department-alert-after-three-cases-of-swine-flu-were-found-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-161840-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्वाइन फ्लू के तीन केस मिलने से विभाग सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्वाइन फ्लू के तीन केस मिलने से विभाग सतर्क
Wed, 26 Aug 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बनाया गया महिलाओं के लिए स्वाइन फ्लू वार्ड।
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में स्वाइन फ्लू के तीन केस मिले हैं। संक्रमितों में 64 साल की महिला, 64 वर्षीय बुजुर्ग और 31 साल की महिला शामिल हैं। इनमें दो मरीज शहरी क्षेत्र और एक रादौर के ग्रामीण क्षेत्र का रहने वाला है।
तीनों मरीजों में स्वाइन फ्लू का एच1एन1 वेरिएंट मिला है। एक महिला का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ और दूसरी महिला का निजी अस्पताल में चल रहा है। तीसरे मरीज की स्वास्थ्य विभाग की ओर से निगरानी रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के जिला निगरानी अधिकारी डॉ. वागीश गुटैन ने बताया कि तीनों मरीजों को कई दिनों से खांसी और बुखार की शिकायत थी। जांच के बाद स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।
स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया है। विभाग के अनुसार किसी मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर उसे आवश्यकता के अनुसार इस वार्ड में आइसोलेट किया जाएगा। संदिग्ध मरीज अस्पताल में पहुंचने पर उसकी जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की उपचार व्यवस्था की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
कोरोना जैसी सावधानी बरतने की सलाह
डॉ. वागीश गुटैन ने लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने, एक-दूसरे से उचित दूरी बनाए रखने और हाथ मिलाने से परहेज करने की सलाह दी है। चेहरे पर मास्क लगाने और खांसी-बुखार जैसे लक्षण होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने को कहा गया है। उन्होंने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिन लोगों में कई दिनों से खांसी, बुखार या फ्लू जैसे लक्षण हैं, उन्हें स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से जांच करानी चाहिए। समय पर जांच और उपचार से संक्रमण की गंभीरता को कम किया जा सकता है।