{"_id":"af79d52ece6171b7d37a9a2d0768eeb9","slug":"deo-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीईओ कार्यालय में आधार नंबर से लगेगी हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीईओ कार्यालय में आधार नंबर से लगेगी हाजिरी
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Tue, 07 Jul 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल इंडिया सप्ताह के अंतर्गत डीसी ने डीईओ कार्यालय में आधार नंबर पर आधारित उपस्थिति प्रणाली का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लघु सचिवालय में पहले ही शुरू हो चुकी है। वह स्वयं भी इसी प्रणाली से उपस्थिति दर्ज कराते हैं। इसकी निगरानी सभी विभागों के मुख्यालय में रखी जाती है। इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं है।
प्रणाली से कर्मचारियों और अधिकारियों की पारदर्शिता और पाबंदी को प्राप्त करने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों का उद्देश्य जनता की सेवा करना है। अनुशासन और पाबंदी से ही सेवा का वास्तविक ध्येय प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय डिजिटल साक्षर अभियान के अंतर्गत हर परिवार में कम से कम एक व्यक्ति को डिजिटल साक्षर करने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके तहत कॉमन सर्विस सेंटर में 20 घंटे की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस योजना के तहत आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता के साथ डिपो होल्डरों को भी डिजिटल साक्षर किया जाएगा। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी अध्यापकों, मुख्याध्यापकों, प्राचार्यों व स्कूली विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा का ज्ञान भी दिलाएं। इस मौके पर डीईओ उदय प्रताप सिंह, जिला बाल कल्याण अधिकारी मनीषा खन्ना, जिला सूचना अधिकारी रमेश गुप्ता सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रणाली शुरू करने वाला पहला प्रदेश
डीसी ने कहा कि हरियाणा 128 विभागों, बोर्डों और निगमों षमें यह प्रणाली शुरू करने वाला देश का पहला राज्य है। इसके तहत 1543 कार्यालयों में 41076 कर्मचारी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने नागरिकों को गुणवत्ता पूर्वक सेवा देने के लिए आधार नंबर आधारित हाजिरी सिस्टम शुरू किया है। इससे कर्मचारियों की हाजिरी रिपोर्ट संबंधित उच्च अधिकारी तुरंत देख सकते हैं। कर्मचारी स्वयं अपनी हाजिरी रिपोर्ट प्रिंट कर सकता है। छुट्टी व टूर की डिटेल ऑन लाइन भरी जा सकती है। उन्होंने बताया कि इससे लोगों को सरकारी कार्यालयों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
प्रणाली ऐसे करेगी काम
जिला सूचना अधिकारी रमेश गुप्ता ने बताया कि प्रणाली में कर्मचारियों को सबसे पहले उन्हें अपने आधार नंबर से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अपनी हाजिरी बायोमैट्रिक मशीन अथवा आयरिश (आंखों के रेटिना को स्कैन करने की मशीन) के माध्यम से सुनिश्चित करनी होगी। जिससे उन्हें यूनिक आईडी मिलेगी। जो आधार नंबर के अंतिम आठ नंबर होंगे। संबंधित कर्मचारी अपने यूजर आईडी व पासवर्ड से स्वयं के अकाउंट को अपडेट कर सकता है।