फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dengue larvae found in 109 houses, health department gave notice

109 घरों में मिला डेंगू का लारवा, स्वास्थ्य विभाग ने थमाए नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Dengue larvae found in 109 houses, health department gave notice
Dengue larvae found in 109 houses, health department gave notice - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। जाने अनजाने में लोग घरों में बीमारियां पाल रहे हैं। कई बार बीमारी इतना घातक रूप ले लेती है कि जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के घरों में जाकर जांच की तो 109 घरों में डेंगू का लारवा मिला। इतने घरों में लारवा मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं।
विज्ञापन

विभाग ने अब इन सभी को चेतावनी नोटिस थमाए हैं। नोटिस में कहा गया है कि वह घरों में ऐसी जगह पानी जमा न होने दें जहां पर मच्छरों का लारवा पनपे। जल्द ही इसकी दोबारा जांच की जाएगी। यदि फिर से घर में लारवा मिला तो स्वास्थ्य विभाग के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

20,564 घरों में किया गया सर्वे
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मच्छरों से होने वाले मलेरिया, डेंगू व अन्य किसी भी प्रकार की बीमारी की रोकथाम के लिए टीमों का गठन किया हुआ है। इन टीमों द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जाकर घरों व उनके आसपास निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण में लोगों को घर में कूलर, खाली बर्तनों व फ्रिज की ट्रे में जमा पानी की जांच की जाती है। विभाग की तरफ से 20,564 घरों में जाकर सर्वे किया गया। जिनमें से 109 घरों में डेंगू का लारवा मिला। टीमों ने घरों व उनके आसपास ठहरे पानी में लारवा को नष्ट करने के लिए दवाई डाली। इसके साथ ही इन मकान मालिकों को चेतावनी के नोटिस जारी किए हैं कि वे अपने कूलर व अन्य किसी जगहों पर लंबे समय से पानी एकत्रित न होने दें ताकि मच्छरों से बीमारी न पनपे।
डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा निरंतर गांवों व शहर में निरीक्षण किया जा रहा है। इसी बीच विभाग ने मच्छरों का लारवा मिलने पर 109 लोगों को नोटिस दिए गए हैं ताकि वह कूलर व अन्य बर्तनों में साफ पानी रखें ताकि उनके लारवा न बने।

-डॉ. सुशीला सैनी, जिला मलेरिया अधिकारी, यमुनानगर।
यह हैं डेंगू के लक्षण
डेंगू आमतौर पर मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है। डेंगू से संक्रमित होने पर प्लेटलेट्स की संख्या कम होने लगती है। इसलिए इस मौसम में बुखार आता है तो डेंगू की जांच जरूर करानी चाहिए। डेंगू होने पर बुखार के अलावा सिर, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होता है। इसके अलावा आंखों के पिछले हिस्से में दर्द, कमजोरी, भूख न लगना, गले में दर्द होना, मुंह का स्वाद खराब हो जाना और शरीर पर रेशेज जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं। डेंगू के ज्यादातर लक्षण आम वायरल फीवर जैसे ही होते हैं, इसलिए कई बार बुखार आने पर लोग इसे वायरल समझ कर नजरअंदाजी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed