{"_id":"664bd82231f97e1d49077bf7","slug":"demonstration-of-villagers-to-build-a-bridge-on-the-river-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-119297-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नदी पर पुल बनवाने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नदी पर पुल बनवाने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
Tue, 21 May 2024 04:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 21 May 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। उत्तर प्रदेश से सटे जिले के गांव घोड़ों पिपली और टापू माजरी के बीच यमुना नदी के बीपुर घाट पर पुल निर्माण की मांग को लेकर एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा। वहीं 25 मई को लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की। चुनाव बहिष्कार के लिए इस क्षेत्र में रहने वाले कई गांवों के लोगों ने पंचायत की थी।
इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के दस्तावेजों से पता चलता है कि डेढ़ साल पहले पुल निर्माण का 160 करोड़ रुपये का विवरण चंडीगढ़ पास होने के लिए भेजा गया है। जबकि यह सब अभी कागजों में ही चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण नहीं होगा तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि इसके विरोध में एक दर्जन से ज्यादा गांवों के करीब 25 हजार मतदाता मतदान नहीं करेंगे। यही नहीं ग्रामीणों ने लोकसभा के साथ इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव का भी बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
बता दें कि ग्रामीणों ने पुल बनाने की मांग काफी से चली आ रही है। लेकिन सरकार ने इसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं की। गांव सबापुर, बाकरपुर, बीपुर, मेहरमाजरा, केनालसी, मालीमाजरा, टापूमाजरा, सुघ, मादलपुर, घोड़ो पिपली सहित अन्य गांव के लोगों का कहना है कि शहर आने जाने के लिए इस सात किलोमीटर का रास्ता है। लेकिन उन्हें 40 किलोमीटर घूम कर आना पड़ता है।
विज्ञापन
वहीं बारिश में नाव के सहारा नदी पार करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर पहले भी पूर्व सांसद दिवंगत रतनलाल कटारिया को ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने पुल बनाने का वादा किया था लेकिन पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि जब तक पुल का निर्माण नहीं होता, उनका बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।