फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demonstration against atrocities against women in Manipur

Yamuna Nagar News: मणिपुर में महिलाओं से दरिंदगी के विरोध में प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against atrocities against women in Manipur
मणिपुर में महिलाओं से क्रूरता व दरिंदगी के विरोध में मंगलवार को विभिन्न कर्मचारी, सामाजिक व महिला संगठनों ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अंबाला सहारनपुर नेशनल हाईवे पर प्रधानमंत्री व मणिपुर के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। जिससे दोनों तरफ आवाजाही बाधित हो गई। पुतला फूंकने के बाद प्रदर्शनकारी लघु सचिवालय पहुंचे। इसके बाद संगठन सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मणिपुर में हो रही हिंसा पर तुरंत अंकुश लगाने, दरिंदगी करने वाले, इसमें साथ देने वाले अधिकारियों व नेताओं पर तुरंत एक्शन लेने की मांग की गई। प्रदर्शन में सीआईटीयू, सर्व कर्मचारी संघ, रिटायर्ड संघ, जनवादी महिला समिति, संयुक्त किसान मोर्चा व अन्य संगठनों ने भाग लिया। प्रदर्शन का नेतृत्व सीटू जिला प्रधान रामकुमार कांबोज, एसकेएस जिला प्रधान महिपाल सौदे, रिटायर्ड संघ जिला प्रधान सोमनाथ, संयुक्त किसान मोर्चा जिला सचिव महिपाल चमरोड़ी व जनवादी महिला समिति जिला प्रधान राजेश्वरी ने किया। जबकि संचालन जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने किया। यहां किसान सभा जिला प्रधान व रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान जरनैल सिंह सांगवान ने कहा कि देश का खूबसूरत राज्य मणिपुर दो महीने से जल रहा है। हिंसा में करीब 200 लोगों की मौत हो गई है। इसके लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार जिम्मेदार है। हजारों लोग बेघर हो गए हैं। करोड़ों की सार्वजनिक संपत्ति को नाश कर दिया गया है। घरों व स्कूलों में आग लगाई जा रही है। हिंसा के बीच दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने की शर्मनाक वीडियो आने से तो देश के लोगों में भारी गुस्सा है। इस दौरान एसकेएस से मांगे राम तिगरा, राकेश धनखड़, प्रवेश परोचा, सतीश कुमार, प्रेम प्रकाश, दिनेश तंवर, कुलदीप सिवाच, किशोर कुमार, राजबीर, सीटू से शरबती, विनोद त्यागी, सुनीता सुघ, राजकौर, मीनाक्षी शर्मा, सुनीता करहेड़ा, रिटायर्ड संघ से जोत सिंह, जरनैल चनालिया, मुख्तयार सिंह, राजबीर पिंडोरा, जनवादी महिला समिति से बबिता, सोमवती, किसान सभा प्यारे लाल तंवर अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed