{"_id":"627044efa0e2c83b7c6e3786","slug":"demonstrating-farmers-demanded-bonus-on-wheat-and-compensation-for-bad-crops-yamuna-nagar-news-knl106900931","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर किसानों ने मांगा गेहूं पर बोनस और खराब फसलों का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन कर किसानों ने मांगा गेहूं पर बोनस और खराब फसलों का मुआवजा
विज्ञापन
यमुनानगर। किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) व भारतीय किसान संघ (भाकिसं) से जुड़े किसान नेताओं औ पदाधिकारियों ने सोमवार को अलग-अलग प्रदर्शन किए। भाकिसं के लोगों ने जगाधरी अनाज मंडी गेट पर सरकार का पुतला फूंक नारेबाजी की। सचिवालय में डीसी के माध्यम से सीएम के नाम ज्ञापन भेजा। इसमें सरकार से कृषि कार्यों के लिए बिजली आपूर्ति देने व ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों में सुधार की मांगें रखी। भाकियू के लोगों ने भी जगाधरी अनाज मंडी गेट से मार्च निकाल सचिवालय परिसर में में प्रदर्शन किया। बाद में डीसी के माध्यम से सीएम के नाम ज्ञापन भेज गेहूं पर प्रति क्विंटल 500 रुपये बोनस व खराब फसलों का मुआवजा देने की मांग की।
भाकियू (चढूनी) के ज्ञापन में आग से जली फसलों का मुआवजा देने, गेहूूं पर प्रति क्विंटल 500 रुपये बोनस देने, कृषि कार्य के लिए बिजली आपूर्ति आठ घंटे सुनिचित करने, बिजली के नए कनेक्शन जारी करने और इस पर नई मोटर खरीद की, ड्रिप व फव्वारा सिस्टम की शर्त हटाई की मांग की
भाकियू (चढूनी) के रोष प्रदर्शन की अगुवाई जिला महासचिव गुरवीर तलाकौर ने की। इसमें जिला प्रधान संजू गुंदियाना, मनदीप रोड छप्पर, कश्मीरी लाल, राजकुमार, गुरमेज कपूरी, कृष्णपाल, जगतार सिंह शामिल रहे। भाकिसं के रोष प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री रामबीर सिंह चौहान, गन्ना प्रमुख प्रताप सिंह खजूरी, जिलाध्यक्ष पिंटू, जिलाउपाध्यक्ष सुरेश कनालसी, जिला उपाध्यक्ष मोहकम सिंह, रादौर ब्लॉक अध्यक्ष सुशील कांबोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
जबकि भाकिसं ने कृृषि कार्य के लिए दस घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में टूटी सड़कों की मरम्मत की मांग सबंधी ज्ञापन सौंपा।
-------------