{"_id":"81400b2ee4b39ab39906a67a7c7a86d0","slug":"demands-on-staff-spleen-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर कर्मचारियों ने निकाली भड़ास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर कर्मचारियों ने निकाली भड़ास
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
Updated Thu, 10 Jul 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबित पड़ी मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों ने जगाधरी अनाज मंडी गेट पर धरना दिया।
साथ ही लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर डीसी की गैरमौजूदगी में तहसीलदार को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली।
कर्मचारियों के धरने-प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान बलवान सिंह नेहरा ने की, जबकि मंच का संचालन जिला सचिव सोमपाल राणा ने किया। इस दौरान कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन नेता सतीश राणा और प्रेमप्रकाश ने कहा कि सरकार से शिष्टमंडल की पिछले कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन आश्वासन के सिवाए कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कर्मियों की काफी मांगे ऐसी हैं, जिस पर सरकार पर कोई वित्तीय बोझ नहीं होगा। सरकार को कर्मियों की सभी जायज मांगें मानकर उन्हें समय रहते पूरा करना चाहिए, अन्यथा चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
धरना खत्म होने पर कर्मचारी धरनास्थल से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय में पहुंचे। जहां प्रदर्शन के बाद यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने डीसी की गैर मौजूदगी में तहसीलदार को मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर चंद्रपाल, महेंद्र, सोनू, जगमाल, सुरेंद्र, रमेश, मदनलाल, जयसिंह, अमरजीत, राजेंद्र, मेवाराम मौजूद रहे।