फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demand to make toilets in Lakkar Mandi

Yamuna Nagar News: लक्कड़ मंडी में शौचालय बनाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Demand to make toilets in Lakkar Mandi
यमुनानगर। टिंबर आढ़ती संगठन का प्रतिनिधिमंडल चेयरमैन संदीप राणा के नेतृत्व में शुक्रवार को मेयर मदन चौहान से मिला। उन्होंने मेयर को ज्ञापन देकर लक्कड़ मंडी में शौचालय बनवाने की मांग रखी। मेयर ने उन्हें उचित आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मेयर मदन चौहान को दिए ज्ञापन में टिंबर आढ़ती संगठन के पदाधिकारियों व आढ़तियों ने कहा कि हम लक्कड़ मंडी यमुनानगर में लकड़ी खरीदने व बेचने का कार्य करते है। यहां पर करीब 1500 आढ़ती व उनका स्टाफ कार्य करता है। रोजाना हजारों की तादाद में यहां पर किसान अपनी लकड़ी बेचने आते हैं, लेकिन यहां पर कैप्टन पेट्रोल पंप पांसरा से लेकर यमुना नहर पुल तक एक भी शौचालय नहीं है। जिसके चलते लोगों को मजबूरन खुले में शोच करना पड़ता है। जिससे यहां पर काफी गंदगी रहती है। उन्होंने वहां पर दो स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय बनवाने की मांग की। मेयर चौहान ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि अभी हाल ही में हुई हाउस की बैठक में सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय बनवाने का प्रस्ताव पास किया गया है। उचित स्थान देखकर उनकी शिकायत पर कार्यवाही की जाएगी। मौके पर शुभम राणा, नीरज, राज कुमार, नितिन गुप्ता, योगेश, प्रदीप सिंह, सलमान, बबलू, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed