फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demand to make arrangements for immersion of Ganpati idols

Yamuna Nagar News: गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था करने की मांग

Sat, 30 Aug 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 30 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Demand to make arrangements for immersion of Ganpati idols
मेयर सुमन बहमनी को मांगपत्र सौंपते मंडल के पदा​धिकारी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम मेयर सुमन बहमनी को मांग पत्र सौंपा। इसमें गणपति उत्सव, कार्तिक माह, दीपावली व छठ पर्व के मद्देनजर शहर में पश्चिमी यमुना नहर के किनारे पक्के घाट बनाए जाने की मांग की।
मंडल अध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने कहा कि गणपति उत्सव करीब आ रहा है, जिससे पहले शहर में पश्चिमी यमुना नहर के घाटों की सफाई कर गणपति की प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था की जानी चाहिए। आगे कार्तिक माह, दीपावली व छठ पर्व भी आ रहा है, इसलिए यहां स्नान व अनुष्ठान करने के लिए पक्के घाट बनाए जाने चाहिएं।
विज्ञापन

क्योंकि इन पर्वों पर काफी संख्या में श्रद्धालु नहर किनारे अनुष्ठान व स्नान के लिए पहुंचते हैं, पर अभी यहां सुरक्षित तरीके से अनुष्ठान व स्नान के प्रबंध नहीं है। प्रशासन से मांग है कि इस ओर ध्यान दिया जाए। मौके पर संजय मित्तल, दीपक कपूर, अरुणा कौशिक, विपिन गुप्ता, विजय सेठी, आशिष, संजीव गुप्ता, पवन कुमार, संजय शर्मा, लवलीन धामी, हर्षित कांबोज मौजूद रहे। मेयर ने आश्वासन दिया कि उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed