{"_id":"6ad269cf3f1aaa989a08a7cb","slug":"demand-raised-to-curb-inflation-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-164701-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महंगाई पर रोक लगाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महंगाई पर रोक लगाने की उठाई मांग
Fri, 16 Oct 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
डीडीपीओ नरेंद्र सिंह को मांगपत्र सौंपतीं समिति की महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने बढ़ती महंगाई, भूख और कुपोषण पर रोक लगाने तथा महिलाओं और आम जनता को राहत देने की मांग उठाई है। समिति की जिला इकाई ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
राज्य कमेटी के आह्वान पर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने की मांग की। जिला प्रधान राजेश्वरी, जिला सचिव रेखा सैनी और कैशियर सोमवती ने कहा कि खाद्य पदार्थों, सब्जियों, खाद्य तेल, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है।
गरीब और मेहनतकश परिवारों के लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है। महंगाई के कारण परिवारों की थाली से पौष्टिक भोजन कम हो रहा है, जबकि बेरोजगारी, घटती वास्तविक मजदूरी, महंगी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं ने महिलाओं की परेशानियां बढ़ा दी हैं। परिवार का बजट संभालने और बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी निभाने वाली महिलाओं पर महंगाई का सबसे अधिक असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
सरकार को गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चों के पोषण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। ज्ञापन में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर रोक लगाने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली मजबूत करने तथा त्योहारों के दौरान राशन डिपो पर राशन की मात्रा, गुणवत्ता बढ़ाने की मांग की गई।
समिति ने बंद किया गया सरसों का तेल दोबारा शुरू करने के साथ घी, सूजी, सूखे मेवे और मसालों सहित 14 आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इस दौरान नीतू, सतपाल सैनी, लक्ष्मी, नीलम, शिशो, वकीला और शबनम सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।