फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demand for stopping of passenger train placed before the minister

Yamuna Nagar News: मंत्री के समक्ष रखी पैसेंजर ट्रेन के ठहराव की मांग

Sun, 19 Jan 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 19 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Demand for stopping of passenger train placed before the minister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने गांव ईशरपुर, मंडोली, कमालपुर, अकालगढ़, तीगरी, करेहड़ा खुर्द व जठलाना का दौरा किया। इस दौरान मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। कलानौर गांव के लोगों ने वहां के रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के ठहराव की मांग उठाई।
अकालगढ़ गांव के लोगों ने बारात घर, गांव कमालपुर के लोगों ने बारातघर, फिरनी बनवाने, बरसाती पानी की निकासी कराने तथा गांव कलानौर के लोगों ने रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के ठहराव, अंबेडकर भवन की चारदीवारी, तालाब की सफाई व गांव के सुंदरीकरण, पशु चिकित्सालय, श्मशान घाट में शेड का निर्माण जैसे कार्य कराने की मांग की।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री राणा ने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए पैसों की कमी नहीं है। सरकार ने अपने शासनकाल में सभी विधानसभा क्षेत्रों में बिना भेदभाव विकास कार्य कराए हैं और आगे भी इसी नीति पर चल विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। जो विकास कार्य रह गए हैं या अधूरे हैं, उनको जल्द पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा हर क्षेत्र में हर वर्ग के हित में योजनाएं बनाई जा रही हैं तथा महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भी विशेष रूप से कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी को भाईचारे और एकता के साथ रहने का संदेश दिया। मंत्री ने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ खेलों का भी महत्व है। खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है।

उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाओ और उन्हें बुरी आदतों व नशा से बचाओ। उन्होंने गांव के सरपंचों को स्टेडियम व लाइब्रेरी बनाने के लिए प्रेरित किया। बताया कि बच्चे अगर अच्छा खेलेंगे और पढ़ेंगे तो उन्हें बिना खर्ची-बिना पर्ची के अच्छी नौकरी मिल सकती है। प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है। इस मौके पर मंडल महामंत्री गुरदीप राणा, ईसरपुर सरपंच राजेश सैनी, मंडल अध्यक्ष आदेश राणा, प्रताप सिंह खजूरी, इस्तकार मंडोली, नसीम खान दौलतपुर, निशांत शर्मा, सरपंच अमर सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य तरिंद्र सिंह, डॉ. सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed