फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demand for Relief from Waterlogging

Yamuna Nagar News: जलभराव से राहत दिलाने की मांग

Fri, 22 May 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 22 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Demand for Relief from Waterlogging
एसडीएम को मांगपत्र सौंपते स्थानीय लोग। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। व्यासपुर-छछरौली रोड पर बरसात में होने वाले जलभराव की समस्या को लेकर लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है। क्षेत्रवासियों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सड़क के दोनों ओर नाला बनवाने की मांग की है।



ज्ञापन में कहा कि व्यासपुर से छछरौली मार्ग के दोनों ओर करीब एक किलोमीटर तक दुकानों का निर्माण हो चुका है। इसी मार्ग पर दो बड़े निजी स्कूल, संत निरंकारी भवन, दो मैरिज पैलेस, फार्मेसी कॉलेज, बीएड कॉलेज सहित कई शिक्षण संस्थान हैं। इसके अलावा ऐतिहासिक पंचमुखी मंदिर बसालिया वाला भी इसी मार्ग पर स्थित है, जहां मंगलवार और शनिवार को हजारों श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि पिछले वर्ष मानसून के दौरान सड़क पर कई फीट तक पानी भर गया था, जिससे गणपति विहार कॉलोनी में हालात बेहद खराब हो गए थे। ग्राम पंचायत को पंप लगाकर पानी की निकासी करवानी पड़ी थी। जलभराव के कारण विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज पहुंचने में भारी परेशानी हुई और कई लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने बताया कि पूर्व में तत्कालीन एसडीएम व्यासपुर और ग्राम पंचायत द्वारा नाला निर्माण का एस्टीमेट बनाकर सरकार को भेजा था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। लोगों ने मांग की है कि नाला बनवाकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed