फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demand for re-conducting the recruitment exam of PGT Computer Science

Yamuna Nagar News: पीजीटी कंप्यूटर साइंस की भर्ती परीक्षा दोबारा कराने की मांग

Wed, 25 Jun 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 25 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Demand for re-conducting the recruitment exam of PGT Computer Science
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। हाल ही में हुई पीजीटी कंप्यूटर साइंस की भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थियों ने आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न आने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लंबे अरसे के बाद परीक्षा हई, उसमें भी सिलेबस से बाहर के प्रश्न पूछ कर सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

परीक्षार्थी मोहित शर्मा, पवन कुमार, शालू भारद्वाज, अनिता देवी, केशव भारद्वाज, विजय कुमार व कर्ण कुमार ने बताया कि सरकारी स्कूलों में करीब छह साल से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई चल रही है। 15 जून को पीजीटी कंप्यूटर साइंस की लिखित परीक्षा हुई थी। जिसमें काफी प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस पूछे गए। जिन्हें देख कर परीक्षार्थी हताश व निराश हो गए। हालांकि सभी अच्छे से तैयारी कर पेपर देने गए थे।
विज्ञापन

इस संबंध में परीक्षार्थियों का एक शिष्ट मंडल एचपीएससी के चेयरमैन आलोक वर्मा से भी मिला। उन्होंने परीक्षा रद्द कर दोबारा करवाने की मांग की। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि चेयरमैन ने उनसे लिखित में शिकायत ली है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस विषय में शीघ्र ही कमेटी गठित की जाएगी। जल्दी से जांच करवा कर कोई निर्णय लिया जाएगा। सभी ने सरकार व चेयरमैन से अनुरोध किया है कि यह परीक्षा दोबारा ली जाए, क्योंकि बहुत से बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है। इस भर्ती के लिए पूरे हरियाणा से करीब नौ हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed