{"_id":"6161efda8ebc3efec7451883","slug":"demand-for-application-of-134a-for-three-months-of-studies-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl860003128","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने की पढ़ाई के लिए मांगें 134ए के आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने की पढ़ाई के लिए मांगें 134ए के आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। इस सत्र की आधी पढ़ाई होने के बाद सरकार की ओर से 134ए के तहत दाखिला के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। आधा सत्र समाप्त होने के बाद आवेदन मांगे जाने को लेकर अभिभावकों में रोष है। अभिभावकों का कहना है कि दाखिले को लेकर सरकार के आदेश को गरीब विद्यार्थियों से मजाक है। शिक्षा सत्र 2021-22 की आधी पढ़ाई हो जाने के बाद सिर्फ तीन महीने की पढ़ाई के लिए आवेदन मांगना सरकार की महज खानापूर्ति है।
जागरूक अभिभावक मंच ने आरोप लगाया है कि एक ओर निजी स्कूल प्रबंधक शिक्षा सत्र 2021-22 की छहमाही या प्रथम सत्र की परीक्षाएं नवंबर दिसंबर में लेने वाले हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार स्कूल प्रबंधकों से प्रत्येक कक्षा में रिक्त सीटों का ब्योरा मांग रही है। ईडब्ल्यूएस व बीपीएल विद्यार्थियों का नियम 134ए के तहत दाखिला करने की अब योजना बनाई गई। ऐसे हालात में विद्यार्थी निजी और सरकारी दोनों ही स्कूलों की पढ़ाई के लायक नहीं रहेंगे।
इसे लेकर अभिभावक मंच के साहिब सिंह गुर्जर, मनोज छिब्बर, अमित कुमार, जरनैल सिंह, नेहा जोली कहा कि यह काम सरकार को जनवरी से मार्च के बीच में करना चाहिए था। ताकि सत्र 21-22 के लिए विद्यार्थियों का दाखिला मार्च माह में ही हो सके। लेकिन सरकार की ओर से अब इसका शेड्यूल जारी किया गया है। इस और अगले माह में त्योहारों के कारण कई छुट्टियां हैं। ऐसे में दिसंबर के अंत तक यह प्रक्रिया पूरी होगी। ऐसे में इस सत्र की मात्र तीन माह की ही पढ़ाई शेष रह जाएगी। मंच ने इसे असंवैधानिक बताया है और इसे न्यायालय में चुनौती देने की बात कही है।
विज्ञापन
निदेशालय ने पत्र भेजकर 9 अक्टूबर से 8 दिसंबर तक ईडब्ल्यूएस व बीपीएल श्रेणी के विद्यार्थियों का 134ए के तहत दाखिला कराने को कहा है। शेड्यूल के अनुसार नौ अक्टूबर को सभी निजी स्कूल प्रबंधक ने कक्षा दो से 12 कक्षाओं में खाली सीट का विवरण देंगे। शिक्षा विभाग 14 अक्टूबर को सीट का विज्ञापन जारी करेगा।
18 से 22 अक्टूबर तक सीट का सत्यापन करेगा। 24 से 7 नवंबर तक रिक्त सीट के लिए विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। 11 नवंबर को पात्र विद्यार्थियों की सूची ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगेगी। 14 नवंबर को परीक्षा होगी। 19 नवंबर को परिणाम जारी किया जाएगा। 24 नवंबर को प्रथम ड्रा निकाला जाएगा। ड्रा में चयनित विद्यार्थियों का दाखिला 26 नवंबर से 8 दिसंबर तक कराया जाएगा।
वर्जन
कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल नहीं खोल जा रहे थे। स्कूल खुलने के बाद निदेशालय की ओर से पत्र जारी कर 134ए के तहत दाखिला करने के आदेश दिए गए हैं। ओदशानुसार कार्य किया जा रहा है। आठ दिसंबर तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी। -रामदिया गागट, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।