Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Delimitation will increase women's political representation: Rozy

परिसीमन से बढ़ेगा महिलाओं का सियासी प्रतिनिधित्व : रोजी

Mon, 30 Nov 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 30 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Delimitation will increase women's political representation: Rozy
 वार्ता ममेंजानकारी देतीं भाजपा पदा​धिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से रविवार को महिला आरक्षण और संसदीय परिसीमन के मुद्दे पर वार्ता की। इसमें भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व चेयरपर्सन मालिक रोजी आनंद ने कहा कि महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व देना महिला सशक्तीकरण के साथ लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से उनकी राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी। हरियाणा में पंचायत स्तर पर महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। इससे ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद में महिलाएं नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।अब संसद और विधानसभा में भी उनकी भागीदारी बढ़नी चाहिए।
विज्ञापन

वर्ष 1951 में देश की आबादी करीब 36 करोड़ थी, जो अब लगभग 142 करोड़ हो चुकी है, जबकि लोकसभा की निर्वाचित सीटें 543 हैं। ऐसे में संसदीय क्षेत्रों का पुनर्गठन और सीटों की संख्या बढ़ाना समय की मांग है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत लोकसभा की सदस्य संख्या 800 से अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभा सागर ने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण से महिलाओं को निर्णय लेने वाली संस्थाओं में उचित स्थान मिलेगा। जिलाध्यक्ष मनीषा अग्रवाल ने कहा कि पंचायतों में आरक्षण से महिलाएं अपनी नेतृत्व क्षमता साबित कर रही हैं। इस दौरान उमा शर्मा, मनोरमा, कामना राणा इत्यादि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed