फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Delay in conducting student assessment test

Yamuna Nagar News: विद्यार्थी मूल्यांकन परीक्षा करने में हो रही देरी

Sun, 15 Dec 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Dec 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Delay in conducting student assessment test
अभय सिंह
विज्ञापन


जगाधरी। स्कूलों को विद्यार्थी मूल्यांकन परीक्षा (सैट) की जिम्मेदारी मिलने के बाद इसमें लापरवाही होने लगी है। आधा महीना बीत गया है, लेकिन अभी तक प्रभारियों ने स्कूलों में सैट करवाने की रूपरेखा तैयार नहीं की है। सैट के लिए स्कूलों को अपने स्तर पर इसकी डेटशीट तैयार करनी है और स्कूल में ही प्रश्नपत्र बनाने हैं। अभी तक स्कूलों में इसकी डेटशीट नहीं बन पाई है। ऐसे में सैट करवाने में देरी हो ही है।
वहीं इस माह के अंतिम सप्ताह में शीतकालीन अवकाश शुरू हो जाएंगे। इसे लेकर स्कूलों तो लापरवाह दिख रहे हैं, लेकिन जिला विभाग भी गंभीर नहीं है। शिक्षा निदेशालय की ओर से इस माह के सैट स्कूल स्तर पर करवाने के आदेश दिए हैं। जिसके तहत स्कूलों को सैट की डेटशीट के साथ प्रश्नपत्र भी तैयार करने हैं।
विज्ञापन

सैट की रूपरेखा तैयार कर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को जानकारी देनी होगी। परंतु अभी तक स्कूलों ने इस पर काम शुरू नहीं किया है। वहीं, दूसरी तरफ कई स्कूल स्टाफ कम होने या एक ही शिक्षक होने का रोना रो रहे हैं। ऐसे में नुकसान विद्यार्थियों की पढ़ाई का हो रहा है। स्कूलों में यह परीक्षा करवाई जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में तीन दर्जन स्कूल ऐसे हैं, जहां शिक्षक ही नहीं है। वहीं, पांच दर्जन से ज्यादा स्कूलों में एक ही शिक्षक है। जिन स्कूलों में शिक्षक नहीं है वहां सैट करवाने पर तलवार लटक रही है। जबकि अन्य स्कूलों में स्टाफ की कमी के कारण शिक्षक न डेटशीट बना पा रहे हैं और न प्रश्नपत्र तैयार कर पा रहे हैं। यदि वे इसमें प्रश्नपत्र बनाने में जुट जाएंगे तो पढ़ाई नहीं होगी।
वहीं दूसरी तरफ शिक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा है। जिसके चलते वे पढ़ाने व इस पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। इसका खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ेगा। हालांकि इसे लेकर जिला कार्यालय की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारी, कलस्टर हेड, स्कूल प्रभारी व मुखिया को निर्देश जारी किए गए हैं। परंतु इसकी समीक्षा नहीं की जा रही है। संवाद


कलस्टर स्तर पर बनेंगे प्रश्नपत्र : धर्मेंद्र सिंह

जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में शिक्षकों की कमी है। परंतु अस्थायी रूप से स्कूलों में इसकी व्यवस्था की गई है। जहां शिक्षकों की कमी है, वहां कलस्टर स्तर पर प्रश्नपत्र तैयार करवाए जाएंगे। शिक्षकहीन स्कूलों में प्राथमिक पाठशालाओं की संख्या ज्यादा है। ऐसे स्कूलों में अस्थायी रूप व्यवस्था की गई है। जिले के सभी स्कूलों में समय पर सैट करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed