फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Deficiencies in accounts will cause problems in getting scholarships

Yamuna Nagar News: खातों में कमियां, छात्रवृत्ति मिलने में आएगी परेशानी

Fri, 20 Feb 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 20 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Deficiencies in accounts will cause problems in getting scholarships
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से मिलने वाली छात्रवृत्ति लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चूंकि विद्यार्थियों के खातों में तकनीकी खामी आ रही है। ऐसे में उन्हें विभाग की योजना का लाभ मिलने में परेशानी होगी। जिला विभाग की ओर से अपडेट किए डाटा से करीब 25 प्रतिशत विद्यार्थियों के खाते सक्रिय नहीं हैं।
विद्यार्थियों के खाते सक्रिय नहीं होंगे तो उन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिल पाएगी। ऐसे में निदेशालय की ओर से जिला विभाग को यह खामी दूर करने के आदेश दिए हैं, ताकि विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ पहुंचाया जा सके। राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का यह डाटा वन स्कूल एप पर पर अपलोड किया जाता है। इसमें विद्यार्थी के नाम, कक्षा, श्रेणी के साथ बैंक खाता संख्या और अन्य जानकारी अपलोड की जाती है।
विज्ञापन

यह डाटा अपलोड करने में जिलास्तर पर देरी हुई थी, चूंकि शिक्षकों जनवरी में शीतकालीन अवकाश थे और इसके बाद विद्यालय खुलने पर प्री-बोर्ड, अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। इसमें शिक्षक व्यस्त हो गए। ऐसे में निदेशालय ने इसकी तिथि 22 जनवरी से बढ़ाकर नौ फरवरी कर दी थी। जिला विभाग की ओर से पोर्टल पर विद्यार्थियों का डाटा अपलोड किया, लेकिन उसमें अब खातों की खामी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में निदेशालय ने इसे दूर करने के लिए 22 फरवरी तक का समय दिया है। विभाग को 22 फरवरी तक सभी पात्र विद्यार्थियों के खाते एक्टिवेट करवाने होंगे। खाते एक्टिवेट होने के बाद ही उन्हें छात्रवृत्ति जारी की जा सकेगी। जिले में 25 प्रतिशत से ज्यादा पात्र विद्यार्थियों के खाते एक्टिव नहीं हैं। बता दें कि विद्यार्थियों का यह डाटा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग-ए तथा बीपीएल श्रेणी से संबंधित है। डाटा अपडेट होने के बाद ही इन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की तृतीय तिमाही की किस्त जारी की जाती है।
छात्रवृत्ति की राशि साल में चार चरणों में विद्यार्थियों के बैंक खातों में सीधे भेजी जाती है। इसके लिए हर वर्ष विद्यार्थियों की उपस्थिति के आधार पर संबंधित डाटा वन स्कूल एप पोर्टल पर अपडेट करना अनिवार्य होता है। विभाग ने डाटा नौ फरवरी तक डाटा अपडेट करने का समय दिया था। यह छात्रवृत्ति 12वीं तक के विद्यार्थियों को दी जाती है। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार इस बार अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग-ए एवं बीपीएल श्रेणी के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति तभी जारी की जाएगी, जब उनका डाटा वन स्कूल एप पर अपडेट होगा।

छात्रवृत्ति के लिए पोर्टल पर डाटा अपडेट करने के निर्देश जारी दिए थे, जो अपडेट कर दिया गया था। परंतु अभी कई विद्यार्थियों के खातों में तकनीकी खामियां हैं, जो दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्य समय पर पूरा कर लिया जाएगा। -प्रेमलता बक्शी, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed