फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Deepak Kumar of Chhachhrauli became Mr. Yamunanagar

छछरौली के दीपक कुमार मिस्टर यमुनानगर बने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Deepak Kumar of Chhachhrauli became Mr. Yamunanagar
जगाधरी वर्कशाप। 29वीं मिस्टर यमुनानगर बॉडी बिल्डिंग एवं पहली मैंस फिटनेस चैंपियनशिप का आयोजन निजी पैलेस में हुआ। जिसमें छछरौली के दीपक कुमार मिस्टर यमुनानगर बने। शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय वेट लिफ्टर शिवम सैनी, डॉ. मेजर हरिंद्र सिंह कंग व मैडम संयम मराठा ने रिबन काटकर किया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में 55किलो में पहले स्थान पर सुखविंद्र सिंह चोपड़ा, अकरम दूसरे स्थान पर, तीसरे स्थान पर सुंदरम रहे। 60 किलो भार वर्ग में प्रथम ओमबीर, द्वितीय केशव व तृतीय स्थान पर मधुर ठाकुर रहे। 65 किलो भारवर्ग में पहले स्थान पर गोबिंद गोयल, दूसरे स्थान पर अंकुश मैहला व तीसरे स्थान पर विकास रहे। 70 किलो में पवन पहले, शिव कुमार दूसरे व साहिल तीसरे स्थान, 75 किलो में दीपक पहले, इंतियाज अहमद दूसरे व लोकेश नेगी तीसरा स्थान हासिल किया। 80 किलो में मोहित अग्रवाल पहले, विकास कुमार दूसरे व हर्षित तीसरे स्थान, 85 किलो में नितिन पहले गौरव शर्मा दूसरे व अमित बिश्नोई तीसरे स्थान पर रहे। मैंस फिटनेस में पहले स्थान पर इंम्तियाज अहमद, लोकेश नेगी दूसरे व हरनीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। मुख्यातिथि के तौर पर एसपी कमलदीप गोयल व विशेष अतिथि मेयर मदन चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने खिलाड़ियों से कहा कि वह अपने खेल पर ध्यान दें ओर देश का नाम रोशन करें। सभी को नशे से दूर रहना चाहिए। नशा जीवन और घर दोनों को बर्बाद कर देता है। प्रतियोगिता जमुना आटो इंडस्ट्रीज की ओर से करवाई गई थी। जिसमें विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार दिया गया। निर्णायक की भूमिका संस्था के चेयरमैन व अंतरराष्ट्रीय निर्णायक बलबीर सिंह, उत्तर प्रदेश से निर्णायक अशोक सक्सेना, संस्था के उप प्रधान विजय मेहता ने निभाई। एसोसिएशन के महासचिव हरबंस मुसाफिर ने कहा कि जो खिलाड़ी इस बार प्रतियोगिता में स्थान नहीं प्राप्त कर सके उन्हें निराश नहीं होना चाहिए। उन्हें और भी अधिक मेहनत करनी चाहिए। जिससे वह अगले वर्ष चैंपियनशिप में स्थान प्राप्त कर सकें। उन्होंने खिलाड़ियों को हर तरह से प्रोत्साहित किया। इस मौके पर संस्था के प्रधान सतपाल सिंह रोजी, उप प्रधान गुरबक्श सिंह, खजांची गगन वत्स, संजीव कुमार, मंदीप शर्मा तरुण शर्मा, डाक्टर विरेंद्र सिंह, चंद्र मोहन, लव शर्मा, सौरभ शर्मा, हैप्पी, हेमंत भारद्वाज, अनिल भारद्वाज, सहित सभी खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपन मिस्टर हरियाणा एवं मिस्टर यमुनानगर बॉडी बिल्डिंग व फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप आज
जगाधरी। ओपन मिस्टर हरियाणा एवं मिस्टर यमुनानगर बॉडी बिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 20 मार्च को जगाधरी के सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल आयोजित होगी। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पन सांसद रतनलाल कटारिया शिरकत करेंगे।

जिला बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव गौरव पोखरियाल ने बताया कि जिले स्तरीय प्रतियोगिता में यमुनानगर के 100 से अधिक तथा ओपन मिस्टर हरियाणा प्रतियोगिता में हरियाणा सहित अन्य राज्यों के करीब 200 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस दौरान 56 किलोग्राम, 60 किलोग्राम, 66 किलोग्राम, 80 किलोग्राम, 85 किलोग्राम और 90 से ऊपर के 4 वर्गों को जिलास्तरीय बांटा गया है। सभी वर्गों के पहले तीन स्थान जीतने वाले खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी, ट्रैक सूट सहित अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। चौथे और पांचवें स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों के लिए भी विभिन्न पुरस्कार रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि ओपन हरियाणा प्रतियोगिता में 60 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 75 किलोग्राम, 80 किलोग्राम, 85 किलोग्राम व 90 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबला होगा जिसमें हर भार वर्ग के पहले तीन स्थानों के विजेताओं को 5000, 3000 और 2000 नकद देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा पहले 5 स्थानों पर आने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त ओवरऑल चैंपियन मिस्टर हरियाणा 2022 को 31 हजार तथा अन्य पुरस्कार दिया जाएगा। प्रथम उप विजेता को 21 हजार, दूसरे उप विजेता को 11 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed