Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Deep from Chhachhrauli College emerges victorious

Yamuna Nagar News: छछरौली कॉलेज के दीप ने मारी बाजी

Fri, 20 Nov 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 20 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Deep from Chhachhrauli College emerges victorious
जीएनजी कॉलेज में आयोजित युवा महोत्सव में प्रस्तुति देतीं युवतियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान यमुनानगर के तत्वावधान में वीरवार से शुरू हुए जिला युवा महोत्सव में युवाओं ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। महोत्सव के पहले दिन विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राजकीय कॉलेज छछरौली के दीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीआईएमटी की प्रियांशी दूसरे और इसी संस्थान की केशवी बग्गा तीसरे स्थान पर रहीं।
महोत्सव का आयोजन 19 और 20 नवंबर को गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज तथा राजकीय आईटीआई यमुनानगर परिसर में किया जा रहा है। जीएनजी कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम और आईटीआई में चित्रकला व अन्य गतिविधियां करवाई जा रही हैं। कार्यक्रम में यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश सपरा और सीटीएम पीयूष गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

महोत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें ग्रुप फोक डांस, ग्रुप फोक सॉन्ग, पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन और लोक वाद्य यंत्र प्रतियोगिताएं शामिल हैं। प्रतियोगिताओं में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कविता लेखन प्रतियोगिता के लिए 60 और पोस्टर प्रतियोगिता के लिए 80 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। वहीं नुक्कड़ नाटक में छह समूह, लोक वाद्य यंत्र में छह समूह, ग्रुप फोक सॉन्ग में सात और ग्रुप फोक डांस में सात समूह अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य भूपिंदर सिंह सांगवान ने कहा कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान करता है।
युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना जरूरी है। ऐसे आयोजन उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर कला और संस्कृति से जोड़ने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम के आयोजन में संस्थान के उपप्रधानाचार्य दीपेश महेंद्रू और अलीश कुमार सहित संस्थान के स्टाफ व आयोजन समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

नशामुक्त युवा का दिया संदेश
इस वर्ष युवा महोत्सव की थीम नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत रखी गई है। इसके माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों का एहसास करवाते हुए राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का संदेश दिया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए 2100 रुपये से लेकर 41 हजार रुपये तक के पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।

जीएनजी कॉलेज में आयोजित युवा महोत्सव में प्रस्तुति देतीं युवतियां। संवाद

जीएनजी कॉलेज में आयोजित युवा महोत्सव में प्रस्तुति देतीं युवतियां। संवाद

जीएनजी कॉलेज में आयोजित युवा महोत्सव में प्रस्तुति देतीं युवतियां। संवाद

जीएनजी कॉलेज में आयोजित युवा महोत्सव में प्रस्तुति देतीं युवतियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed