{"_id":"605a42cc8ebc3ec4840c6a2c","slug":"death-of-corona-infected-older-woman-88-new-cases-found-yamuna-nagar-news-knl65111773","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित वृद्ध महिला की हुई मौत, 88 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित वृद्ध महिला की हुई मौत, 88 नए केस मिले
विज्ञापन
यमुनानगर। कोरोना संक्रमण का दूसरा चरण काफी खतरनाक है। जिसमें संक्रमित मरीजों की तबीयत को ज्यादा बिगाड़ रहा है। ऐसे में मास्क, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग की अपील जिला प्रशासन लगातार कर रहा है। मंगलवार को कोरोना संक्रमित एक 60 वर्षीय महिला की मुलाना अस्पताल में मौत हो गई, वहीं 88 कोरोना के नए केस मिले हैं। जबकि 57 संक्रमित लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक कुल 7861 संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें से 7260 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
खारवन निवासी 60 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत मुलाना अस्पताल में सोमवार देर रात को हो गई। परिजनों ने बताया कि महिला को गंभीर बीमारी से ग्रस्त थी, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पर कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद महिला को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ दिन तक वह ऑक्सीजन पर रही। लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने बड़े सेंटर रेफर कर दिया। महिला को परिजन मुलाना अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर सोमवार की रात को महिला की मौत हो गई। सरकारी गाइडलाइन के तहत महिला का अंतिम संस्कार कराया गया।
इन जगहों पर मिले संक्रमित मरीज
-गांव भोगपुर से पांच केस, विष्णु नगर से दो केस, भाटिया नगर, सेक्टर-15 हुडा जगाधरी से दो केस, कल्याण कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी कन्हैया चौक, चंद्रा निवास जोडियो से दो केस, शास्त्री कॉलोनी, गांव घिलौर माजरी से दो केस, गुर्जर नगर, गांव बाल छप्पर, सेक्टर-17 जगाधरी से आठ केस, गांव मुंडा माजरा, आईटीआई के पीछे, मॉडल टाउन से दो केस, जम्मू कॉलोनी, कैंप, गांव नाहरपुर, गांव मिसरी का माजरा, गांव ताजेवाला, हनुमान गेट जगाधरी, पाठक माजरा रादौर, बैंक कॉलोनी, सेक्टर-18 जगाधरी से दो केस, प्रेमनगर, गांव छौली, सुभाष गली न्यू मार्केट, प्रोफेसर कॉलोनी, बृजपुरी कॉलोनी, मॉडल टाउन से तीन केस, गांधी नगर, गांव साढौरा से दो केस, मंगतपुरा, धर्मपुरा कॉलोनी, शुगर मिल कॉलोनी, जम्मू कॉलोनी, गांव मंधार, गांव चमरोडी, गांव शाहपुर, गांधीनगर, गांव तलाकौर, गांव सुढौल, कुलदीप नगर, गांव दामला, जुब्बल, गांव रादौर से पांच केस, गांव बुडिया, गांव दुसानी, चंद्रपुर बाईपास, गांधी नगर, गांव गंधौली, गोल्डनपुरी सेक्टर-18 जगाधरी, रेलवे रोड कृष्णा मार्केट, गांव कैत मंडी, गुलशन कॉलोनी बिलासपुर, गांव नौशहरा, गांव धौडग से दो केस, गांव दामला, गांव खुर्दबन, गांव मारवा खुर्द, शुगर मिल कॉलोनी, गांव गोलनी, गांव खारवन से हैं।
विज्ञापन
440 हुए एक्टिव केस
-सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि मंगलवार को कोरोना के 440 एक्टिव केस हो गए हैं। जिनमें से 380 संक्रमित लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। जिनमें से 21 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती है। जबकि 39 संक्रमित मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 402 सैंपल लिए गए। अब तक कुल 2,33,838 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 2,24,197 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। जबकि 1453 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
-कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। लोगों को मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। वहीं जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
-डॉ. विजय दहिया, सिविल सर्जन।