{"_id":"607c90c08ebc3e5909627f2c","slug":"death-of-corona-infected-elderly-171-new-patients-found-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl67625674","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित एक और वृद्ध की मौत, 171 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित एक और वृद्ध की मौत, 171 नए मरीज मिले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कोरोना संक्रमण का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन संक्रमित मरीजों की जान जा रही है। ईएसआई कोविड-19 अस्पताल में रविवार को आजाद नगर निवासी 63 वर्षीय कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। वृद्ध को किडनी की बीमारी थी। कोरोना गाइडलाइन के तहत शव का नगर निगम कर्मचारियों ने अंतिम संस्कार किया। वहीं कोरोना के 171 केस मिले हैं।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 198 संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 11,278 केस मिल चुके हैं। जिनमें से 10,130 संक्रमित स्वस्थ हुए है। जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 89.82 प्रतिशत हो गया है। रविवार को कुल 107 संदिग्धों के सैंपल लिए गए। जिले में 957 एक्टिव केस हो गए है।
इनमें से 795 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जिले में 44 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती है। वहीं118 संक्रमित मरीजों को जिले के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया है। अब तक कुल 2,61,175 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 2,46,493 की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 1623 की रिपोर्ट आनी बाकी है।